फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   नेता प्रतिपक्ष ने बाढ़ क्षेत्र का किया दौरा

नेता प्रतिपक्ष ने बाढ़ क्षेत्र का किया दौरा

Wed, 05 Sep 2018 12:04 AM IST
Updated Wed, 05 Sep 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
नेता प्रतिपक्ष ने बाढ़ क्षेत्र का किया दौरा
बांसडीह/सहतवार (बलिया)। नेता प्रतिपक्ष राम गोविंद चौधरी ने मंगलवार को बाढ़ व कटान क्षेत्रों का दौरा किया। ग्रामीणों की समस्याओं को सुना। बाढ़ पीड़ितों की शिकायत पर नेता प्रतिपक्ष ने मौके से ही जिलाधिकारी से वार्ता की।
विज्ञापन

नेता प्रतिपक्ष राम गोविंद चौधरी बाढ़ व कटान क्षेत्र के गांव भरतपुरा, मलाहु टोला, दिया टुकड़ा नंबर दो, एलासगढ़, गोडवली, ककर्घट्टा, रीगवन छावनी,चांदपुर आदि गांवों का जायजा लिया। ग्रामीणों ने पशुओं के लिए चारा लाने के लिए नाव व ककरघट्टा गांव के पूरबी छोर पर बनाये गये कंक्रीट के स्पर धसने की शिकायत करने पर अधिकारियों द्वारा लापरवाही बरतने कि शिकायत की। उन्होंने जिलाधिकारी से कहा कि आप के द्वारा बाढ़ पीड़ितों का सहयोग व आपकी कार्यकुशलता से बाढ़ पीड़ितों का गांव बचा है। जिसकी आवाज मेरे द्वारा विधानसभा में उठाई गई है। उन्होंने जिलाधिकारी से कहा कि ककरघट्टा गांव के उत्तरी छोर पर बालेश्वर बिंद के मकान के सामने बोल्डर से बनाये गये स्पर ध्वस्त हो गए है। ग्रामीण दहशत में हैं। बाढ़ विभाग के कोई भी अधिकारी मौके पर मौजूद नहीं है। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों के आगे पशुओं के चारे के संकट है। इनके लिए नाव की सख्त जरूरत है, ग्रामीणों की सुविधा के लिए नाव लगाने की बात की। इस मौके पर हरेंद्र सिंह, वंश बहादुर सिंह, अरविंद सिंह मंटू, धर्मेंद्र मणिक, रामदेव यादव, एजाज अहमद, शिवनारायण राय, रविन्द्र सिंह, अशोक यादव, जितेंद्र आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

सहतवार संवाददाता के अनुसार नेता प्रतिपक्ष व क्षेत्रीय विधायक राम गोविंद चौधरी ने मंगलवार को घाघरा के बाढ़ से पीड़ित क्षेत्र के रेगहा, रामपुर नम्बरी, कोलकला बिंद बस्ती, महाराजपुर आदि क्षेत्रों का दौरा किया। तत्पश्चात चांदपुर स्थित सिंचाई विभाग के डाक बंगला पर बाढ़ से पीड़ित लोगों की समस्यायें सुनी। उन्होंने अधिकारियों से बात कर समस्या के समाधान करने का आश्वासन दिया। मंगलवार को घाघरा चांदपुर गेज पर खतरा निशान 58 से 1.16 मीटर पर बह रही थी। बाढ पीड़ित लोगों का कहना था कि यहां गांव के आबादी के हिसाब से नाव नहीं मिली है। जिससे गांव के लोगों को आने-जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। डाक्टरों का कैंप नहीं लगने से बच्चों के इलाज के लिए सहतवार जाना पड़ता है। इस मौके पर पंचदेवयादव (कोलकला प्रधान प्रतिनिधि) लल्लन यादव (बैशाखी), राणा सिंह, रुदल यादव, रामजी यादव, पारस यादव, रामायण यादव, राणा यादव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed