{"_id":"5a749c794f1c1bf07b8b5121","slug":"61517591673-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम ने अधिकारियों से मांगा टाउन प्लानर सर्वे रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम ने अधिकारियों से मांगा टाउन प्लानर सर्वे रिपोर्ट
Updated Fri, 02 Feb 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। जिलाधिकारी सुरेंद्र विक्रम ने शुक्रवार को विनियमित क्षेत्र के अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने विभाग की ही कार्यशैली पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि कभी विभाग की सकारात्मक गतिविधि नजर नहीं आती है। उन्होंने सुधार लाने की चेतावनी देते हुए कार्य संबंधी जरूरी दिशा निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि विनियमित क्षेत्र को विकसित करने के लिए क्या कार्य किया जा सकता है, इसके लिए टाउन प्लानर सर्वे करें और प्रस्ताव बनाकर दें ताकि उसे मण्डल पर भेजा जा सके। जिलाधिकारी ने कहा कि शहर के निकलने के बाद गंगा घाट तक अच्छी सड़क, बीच में बेंच, कुड़ादान आदि जैसे कार्य करके क्षेत्र को विकसित करने की पहल की जा सकती है। इसके लिए लोनिवि के इंजीनियर व टाउन प्लानर को तत्काल सर्वे के लिए भेजा।
बैठक में डीएम ने कहा कि रसड़ा को नियमित क्षेत्र का प्रस्ताव बनाकर भेजा जाए। उन्होंने कहा कि आवास एवं शहरी नियोजन विभाग के शासनादेशों के बारे में बोर्ड में बैठक में जानकारी दी जाए। साथ ही बोर्ड की सहमति के बाद उसका अनुपालन कराया जाए। विनियमित क्षेत्र की अवस्थापना निधि की धनराशि को सदुपयोग करने की जरूरत पर बल दिया। कहा कि शासनादेश के अनुसार देख लिया जाए कहां इस धनराशि से किस तरह के कार्य कराए जा सकते हैं। बैठक में सिटी मजिस्ट्रेट मनोज कुमार पांडेय, सीओ सिटी हितेंद्र कृष्ण, कोतवाल शशिमौली पांडेय आदि मौजूद थे।