फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   ट्रेनों की लेटलतीफी से व्यवसाय प्रभावित

ट्रेनों की लेटलतीफी से व्यवसाय प्रभावित

Wed, 13 Dec 2017 11:42 PM IST
Updated Wed, 13 Dec 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
ट्रेनों की लेटलतीफी से व्यवसाय प्रभावित
बेल्थरारोड। वाराणसी-भटनी के बीच चलने वाली 55122 डाउन पैसेंजर ट्रेन निर्धारित समय से रोजाना कई घंटे विलंबित चल रही है। इससे न सिर्फ यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचने में देर हो रही बल्कि बेल्थरारोड नगर के व्यवसाय पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के अध्यक्ष बैजनाथ प्रसाद साहू ने बताया कि नगर का व्यवसाय पूर्ण रुप से ट्रेनों के आवागमन पर निर्भर है। सुबह के समय वाराणसी से भटनी की ओर जाने वाली 55122 ट्रेन से चकरा रोड, किड़िहरापुर, गोविंदपुर आदि स्टेशनों से प्रतिदिन भारी संख्या में लोग बेल्थरारोड पहुंचकर कर रोजमर्रे की चीजों की खरीद-फरोख्त करते हैं। लेकिन निर्धारित समय से घंटों लेट रहने के कारण उन स्थानों के व्यवसायी दूसरे स्थानों पर जाकर व्यवसाय करने लगे हैं। उन्होंने रेल उच्चाधिकारियों का ध्यान दिलाते हुए ट्रेन की लेटलतीफी पर अंकुश लगाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed