{"_id":"59c560d54f1c1b24688b5f13","slug":"61506107605-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदाता सूची में गड़बड़ी को लेकर दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदाता सूची में गड़बड़ी को लेकर दिया धरना
Updated Sat, 23 Sep 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहतवार। नगर पंचायत कार्यालय पर शुक्रवार को नगर पंचायत सहतवार के मतदाता का नाम काट दिए जाने और दूसरे ग्राम पंचायत के लोगों का नाम अंकित किए जाने के विरोध में विशाल धरना प्रदर्शन किया गया । धरनारत लोगों ने बांसडीह उपजिलाधिकारी अनिल कुमार चतुर्वेदी को 10 सूत्रीय मांग पत्र भी सौंपा।
धरनारत लोगों की मांग है कि मतदाता सूची में बीएलओ द्वारा भारी गड़बड़ी की गई है। जांच करा कर उन्हें दंडित किया जाए। नगर पंचायत कार्यालय में जो भी बीएलओ द्वारा फार्म जमा किया जाता है, उसमें भी गड़बड़ी की जाती है। नगर पंचायत में 25 बीबीएलओ कार्यरत हैं मगर 20 बीएलओ ही कार्य कर रहे हैं । गड़बड़ी कर रहे बीएलओ को हटाकर अन्य बीएलओ से कार्य कराया जाए। बीएलओ द्वारा जो संरक्षण सूची नगर पंचायत में जमा किया जाता है, उसे एसडीएम बांसडीह के कार्यालय में जमा कराया जाए । नगर पंचायत के सभी 14 वार्डो में डबल नाम को तत्काल सुधारा जाए। धरना देने वालों में सूर्यकान्त सिंह टप्पू, बब्लू पांडेय, रामू सिंह, सुनील सिंह, धर्मनाथ सिंह, माकुरधन सिंह, रंजन सिंह, शिवजी सिंह, सुमेर सिंह, मुकेश सिंह आदि रहे।