फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   6017 people were selected in the housing plus survey

Ballia News: आवास प्लस के सर्वे में 6017 लोगों का हुआ चयन

Sun, 23 Mar 2025 01:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Mar 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
6017 people were selected in the housing plus survey
बैरिया। तहसील क्षेत्र के बैरिया व मुरली छपरा ब्लाॅकों में पीएम आवास योजना के तहत आवास प्लस के सर्वे में अब तक 6017 पात्रों को चयन किया गया है। हालांकि चयनित पात्रों का स्थलीय निरीक्षण करने के लिए ब्लॉक स्तर से टीम गठित कर दी गई है। 31 मार्च तक जांच टीम जांचोपरांत फाइनल रिपोर्ट शासन को भेज देगी।
विज्ञापन

बता दें कि आवास प्लस 2024 के अंतर्गत आवास विहीन पात्र लोगों को आवास देने के लिए शासन के निर्देश पर सर्वे का कार्य चल रहा है। सर्वे के कार्य के लिए ग्राम पंचायत सचिव, कृषि विभाग के कर्मचारी व अन्य कर्मचारियों को सर्वेयर के रूप में लगाया गया है। इसके अलावे पात्र लोग सेल्फ सर्वे भी किए हुए हैं। ऐसे में ब्लॉक स्तर से जांच टीम गठित किया गया है। जांच के लिए जेई (एमआई)एडीओ पंचायत,एडीओ कृषि को जिम्मा दिया गया है।
विज्ञापन

बैरिया ब्लॉक के 30 ग्राम पंचायत में सर्वेयर व सेल्फ को मिलाकर अब तक 2798 व मुरली छपरा के 25 ग्राम पंचायत के सापेक्ष अब तक 3219 पत्रों को आवास प्लस के लिए चयन किया गया है। खंड विकास अधिकारी बैरिया राकेश कुमार सिंह ने बताया कि आवास प्लस सर्वे का कार्य 31 मार्च तक चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी दौरान 31 मार्च तक ही ब्लॉक स्तरीय जांच टीम स्थलीय जांच के बाद अपनी रिपोर्ट देगी। 27 ग्राम पंचायतों में आवास सर्वे की जिम्मेदारी रोजगार सेवकों को: इंदरपुर। पीएम आवास ग्रामीण के सर्वे कार्य के लिए 27 ग्राम पंचायतों में पूर्व में तैनात नौ सर्वेयरों के कार्य में परिवर्तन कर नई जिम्मेदारी ग्राम रोजगार सेवकों को दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed