फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   600 students took to the streets with plates in protest against bad food

Ballia News: खराब भोजन के विरोध में थाली लेकर सड़क पर उतरे 600 छात्र

Sun, 28 Jul 2024 04:49 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jul 2024 04:49 AM IST
विज्ञापन
600 students took to the streets with plates in protest against bad food
चिलकहर। गड़वार थाना क्षेत्र के सिहांचवर स्थित नवोदय विद्यालय के करीब 600 छात्र शनिवार के सुबह खराब भोजन, बिजली, पेयजल, शिक्षा व अन्य समस्याओं को लेकर विद्यालय के बाहर मुख्य गेट पर पहुंच कर थाली बजाते हुए धरने पर बैठ गए। शिक्षकों के लाख प्रयास के बाद भी बच्चे जिलाधिकारी को बुलाने की जिद पर अड़े रहे। दो घंटे बीत जाने के बाद भी जब कोई प्रशासनिक अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा तो आक्रोशित छात्र सड़क पर उतर गए। सूचना के बाद पहुंचे नायब तहसीलदार सदर भोला राय ने बच्चों को खाना खिलाकर धरना समाप्त कराया।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारी छात्रों का आरोप था कि खराब खाने की वजह से पिछले 24 घंटे से अन्न का एक निवाला भी ग्रहण नहीं किया है। आक्रोशित छात्रों ने थाली लेकर विद्यालय के मुख्य गेट पर धरना पर बैठ गए। हालांकि विद्यालय प्रशासन ने पहले तो काफी मान मनौव्वल किया, लेकिन जिलाधिकारी को बुलाने की मांग पर छात्र अड़ गए। 2 घंटे तक कोई उनकी सुध लेने के लिए नहीं आया। आक्रोशित छात्र सड़क पर उतर गए।
विज्ञापन

सूचना के बाद पहुंचे नायब तहसीलदार सदर भोला राय ने समझा बुझाकर मामले को शांत कराया। बच्चों की पीड़ा सुन नायब तहसीलदार ने प्राचार्य को फटकार भी लगाई। बच्चों की मांग को लेकर सवाल भी किए। बाद में बच्चों के साथ मेस, हॉस्टल, भोजन की व्यवस्था का निरीक्षण किया। मेस में गंदगी देख भड़क गए। नायब तहसीलदार ने सफाई की व्यवस्था ठीक करने के लिए कहा। छात्रों ने आरोप लगाया कि अभी तक हम लोगों को जूता, मोजा, काॅपी, किताब तक नहीं मिली है। मेस संचालक द्वारा खराब भोजन दिया जाता है। विरोध करने पर नंबर कम कर देने की धमकी भी दी जाती है। प्रधानाचार्य एसके झा ने कहा कि बच्चों की मांगों पर गौर किया जाएगा। मांगों को पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूषित पेयजल से कई छात्र हो चुके हैं बीमार : नवोदय विद्यालय के छात्र कई बार खाने में गुणवत्ता, पढ़ाई, पेयजल सहित अन्य सुविधाओं को लेकर धरना प्रदर्शन कर चुके हैं, लेकिन कुछ दिन तो ठीक-ठाक चलता है फिर स्थिति जस की तस हो गई। छात्रों ने आरोप लगाया कि दूषित पेयजल होने की वजह से करीब 78 छात्रों को स्किन इन्फेक्शन भी हुआ है।


-----------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed