फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   6 accused including a goldsmith who bought stolen goods arrested

Ballia News: चोरी-लूट का माल खरीदने वाले सोनार समेत 6 आरोपी गिरफ्तार

Sun, 29 Jun 2025 10:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 29 Jun 2025 10:39 PM IST
विज्ञापन
6 accused including a goldsmith who bought stolen goods arrested
बलिया। एसओजी सर्विलांस व उभांव और नगरा की संयुक्त टीम ने रविवार को मुठभेड़ में लूट, चोरी व छिनैती के पांच अभियुक्ताें को गिरफ्तार कर लिया। इसके अलावा लूट का सामान खरीदने के आरोपी सोनार को भी गिरफ्तार किया गया। इनके पास से अवैध हथियार, चोरी-छिनैती की दो बाइक, सात मोबाइल और दो मंगलसूत्र बरामद किए।
विज्ञापन

पुलिस लाइन के सभागार में एसपी ओमवीर सिंह ने प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि गिरफ्तार अभियुक्ताें में सुनील यादव उर्फ बैल निवासी मझवलिया अंतरजनपदीय बदमाश है। इस पर विभिन्न जिलों के थानों पर 23 मुकदमे दर्ज हैं। यह आठ-दस युवाओं का गिरोह बनाकर क्षेत्र में आपराधिक घटनाओं को अंजाम देता था। इसके गिरोह में शामिल रवि कुमार, आनंद कुमार निवासी चाडी सराय संभल, रोहित कुमार निवासी परती सुपापाली, अमित गुप्ता निवासी गनेरिया थाना रीदौली बस्ती को पकड़ा गया। पुलिस ने लूट का समान खरीदने वाले सोनार पुष्पेंद्र वर्मा निवासी बस्ती थाना रामपुर मऊ को भी गिरफ्तार किया है। उसके पास से दो मंगलसूत्र बरामद हुए। दो वांछित रत्नेश व सैनी फरार हैं।
विज्ञापन

नगरा व उभांव थाना में लूट छिनैती व चोरी की घटनाएं बढ़ गई थीं। बदमाश घटनाओं को अंजाम देकर पास के जिले में अंडरग्राउंड हो जा रहे थे। 15 दिन पूर्व नगरा पुलिस ने दो बदमाशों की गिरफ्तारी की थी। इनसे पूछताछ के आधार पर पुलिस को गिरोह की जानकारी मिली। एसपी ने बताया कि अभियुक्तों की तलाश के लिए सर्विलांस टीम प्रभारी निरीक्षक विश्वनाथ यादव, निरीक्षक उभांव राजेंद्र प्रसाद सिंह, थानाध्यक्ष नगरा कौशल कुमार पाठक, एओजी प्रभारी अजय साहनी की टीम पिछले कई दिनों से लगी थी। टीम को जानकारी मिली की नेछुआडीह फायर सर्विस के बगल में खेत में कुछ बदमाश बैठे हैं। संयुक्त टीम ने बदमाशों को घेर लिया। इतने में एक बदमाश ने फायरिंग कर दी। थानाध्यक्ष नगरा की कनपटी के बगल से गोली निकल गई। वह बाल बाल बचे। पुलिस कर्मियों ने
विज्ञापन
विज्ञापन

सुनील यादव, रवि कुमार, आनंद कुमार, रोहित कुमार, अमित गुप्ता को पकड़ लिया। इनकी निशानदेही पर लूट के जेवरात खरीदने वाले सोनार पुष्पेंद्र वर्मा को भी गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने सभी आरोपियों को चालान कर दिया।

कई घटनाओं में शामिल रहे हैं आरोपी
पुलिस की पूछताछ में सुनील यादव ने बताया कि साथी सतीश सैनी निवासी गोठवली जीराबस्ती सुखपुरा दो साथियों के साथ 24 मई को जमुऑव नहर पुलिया के पास बाइक सवार को रोककर मोबाइल व महिला का मंगलसूत्र लूट लिया था। सात जून की रात श्मशान घाट, नगरा के पास से एक व्यक्ति को तमंचा सटाकर मोबाइल फोन लूट लिया था। 18 जून को इंदौली नहर पर खड़ी बाइक चुराई थी। इसके अलावा 19 जून को विश्वनाथपुर नहर के पास से बाइक लूट का प्रयास किया था। लेकिन बाइक चालू नहीं हुई। बाइक सवार महिला का मंगलसूत्र व पुरुष का मोबाइल छीन लिया था। मंगलसूत्र को सतीश सैनी के साथ मऊ निवासी पुष्पेंद्र वर्मा को बेचा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed