फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   58 mm of rain in 30 minutes caused waterlogging in urban areas.

Ballia News: 30 मिनट में 58 एमएम बारिश से शहरी इलाकाें में जलभराव

Thu, 27 Aug 2026 02:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
58 mm of rain in 30 minutes caused waterlogging in urban areas.
नगर के रेलवे स्टेशन- चौक मार्ग पर अपने और बच्चों को बारिश के पानी से बचाने के लिए तिरपाल ओढ़कर
बलिया। मंगलवार की दोपहर बाद कई इलाकों में झमाझम बारिश हुई। शहर इलाके में 30 मिनट में 58.5 एमएम बारिश दर्ज की गई । इससे शहर के मुख्य मार्ग समेत मोहल्लों में पानी भर गया।
विज्ञापन

मुख्य मार्ग से पानी निकलने में एक घंटे से अधिक का समय लगा। शहर के एनएच-31 पर एससी कालेज, कदम चौराहा, सिकंदरपुर मार्ग पर जीराबस्ती, बांसडीह मार्ग पर तीखमपुर के पास सड़क पर पानी लगा रहा। उधर, ग्रामीण इलाकों में अच्छी बारिश से किसानों के चेहरे खिल गए। पूर क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से रुक-रुककर हो रही बारिश से किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। बारिश को धान की फसल के लिए संजीवनी माना जा रहा है।
विज्ञापन

किसानों का कहना है कि रुक-रुककर हो रही बारिश फसल के लिए खाद का काम कर रही है। इससे सिंचाई पर होने वाला खर्च भी कम हो रहा है और धान की फसल तेजी से बढ़ रही है। बारिश का यह सिलसिला आगे भी जारी रहा तो इस बार धान की अच्छी पैदावार होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed