फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   55.6 percent votes cast for prime minister's post, counting will be held tomorrow

Ballia News: प्रधान पद के लिए पड़े 55.6 फीसदी वोट, कल होगी मतगणना

Thu, 02 Mar 2023 11:38 PM IST
वाराणसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलिया
संवाद न्यूज एजेंसी, बलिया Updated Thu, 02 Mar 2023 11:38 PM IST
विज्ञापन
55.6 percent votes cast for prime minister's post, counting will be held tomorrow
जयप्रकाश नगर। विकास खंड मुरली छपरा के चाद दियर ग्राम पंचायत में बृहस्पतिवार को ग्राम प्रधान पद के हुए उपचुनाव में 55.6 फीसदी वोट पड़े। उपचुनाव कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्वक संपन्न हो गया। बूथों पर सुबह से ही मतदाता पहुंचने लगे थे। मतदान समाप्ति के बाद मतपेटियों को सील कर ब्लॉक मुख्यालय पहुंचाया गया। कल मतगणना कराई जाएगी।
विज्ञापन

मुरली छपरा ब्लॉक के चांद दियर ग्राम पंचायत के प्रधान पद के लिए उप चुनाव कराया गया। इसको लेकर पूरे दिन गांव में गहमागहमी रही। सुबह सात बजे बूथों पर ग्राम प्रधान पद के प्रत्याशियों के एजेंटों की नियुक्ति के बाद कागजी खानापूर्ति कर चुनाव प्रारम्भ कर दिया गया। मतदाता कतार में लगकर क्रमवार वोट देकर शांति से अपने घर जाने लगे। एक दो बूथों पर दूसरे के स्थान पर वोट देने के लिए एक-दो लोग पहुंचे थे जिन्हें एजेंटों की शिकायत और गलत पाए जाने पर पुलिस बैठा दिया। जिसे मतदान समाप्ति के बाद छोड़ दिया गया। इस भय से लोग अपना वोट डालते रहे। उप जिलाधिकारी बैरिया आत्रेय मिश्र ने बताया कि चांद दियर पंचायत में ग्राम प्रधान पद के उप चुनाव में कुल 55.6 फीसदी वोट पड़े हैं। चुनाव के दौरान एसडीएम के अलावा सेक्टर मजिस्ट्रेट, तहसीलदार बैरिया सुदर्शन राम व थाना प्रभारी बैरिया धर्मबीर सिंह व दोकटी मदन पटेल लगातार चक्रमण करते रहे। मतदान की समाप्ति के बाद मतपेटियों को सील कर ब्लॉक मुख्यालय पहुंचाया गया।
विज्ञापन

चांद दियर ग्राम पंचायत के प्रधान विनोद यादव की मृत्यु के बाद पद खाली हो गया था। कराए गए उपचुनाव में ग्राम प्रधान पद के लिए कुल 19 प्रत्याशी मैदान में हैं। कल यानि चार मार्च को ब्लॉक मुख्यालय पर मतगणना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed