फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   54 crores given for the construction of incomplete bridges

अधूरे पुलों को निर्माण के लिए दिए 54 करोड़

Tue, 26 Oct 2021 10:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 26 Oct 2021 10:36 PM IST
विज्ञापन
54 crores given for the construction of incomplete bridges
बलिया। शासन की ओर से जनपद में निर्माणाधीन तीन पुलों के निर्माण कार्य को गति प्रदान करने के लिए 54 करोड़ की धनराशि दी गई है। इसमें गंगा नदी पर शिवपुर घाट पर बन रहे पुल के लिए 45.52 करोड़, सोहांव ब्लाक के कथरिया-फिरोजपुर मार्ग मगई नदी पर बन रहे पुल के लिए 2.04 करोड़ और इसी ब्लाक के चितबड़ागांव-पक्की कोटई संपर्क मार्ग पर टोंस नदी पर बनने वाले पुलिस के लिए 4.38 करोड़ की धनराशि दी गई है। इससे निर्माण कार्य में तेजी आने की उम्मीद है।
विज्ञापन

लालगंज प्रतिनधि के अनुसार उत्तर प्रदेश और बिहार को जोड़वे के लिए शिवपुर घाट पर निर्माणाधीन पक्के का पुल का सात खंभों पर कार्य शुरू होने के बाद जून माह के अंत में वर्षा के कारण बंद कर दिया गया था। सरकार बदलने के बाद यह कार्य रुक गया। 2021 में इसकी शुरुआत फिर की गई। पुल के निर्माण के लिए शासन की ओर से 124.29 करोड़ दिए जा चुके हैं। पुल 1884.42 मीटर लंबा है। इसमें 19 पिलर बनने हैं। बिहार राज्य के तरफ से सात खंभों पर काम चालू किया गया था। बाढ़ में कार्य बन्द कर दिया गया है। अब शासन की ओर से 45.52 करोड़ रुपये और दिए गए हैं। अनुमान है जल्द इस पर कार्य पुन: शुरू हो जाएगा। पुल के बनने से बैरिया विधानसभा सहित जिले को फायदा होगा। बिहार के आरा व बक्सर जिले के लोगों को भी फायदा होगा।
विज्ञापन

उधर, सोहांव ब्लाक के चितबड़ागांव-पक्की कोर्ट मार्ग स्थित टोंस नदी पर 17.50 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली पुल का भूमि पूजन राज्यमंत्री उपेंद्र तिवारी ने पिछले दिनों किया था। पुलि निर्माण के लिए पहली किस्त में 3.71 करोड़ की धनराशि भी मिली थी। पानी होने की वजह काम शुरू नहीं हो सका है। अब दूसरी किस्त में 4.37 करोड़ और दिए गए हैं। उक्त पुल दोनों गांवों के अलावा बलिया-मऊ मार्ग से भी जुड़ेगा। पुल के बन जाने से पक्की कोर्ट, सिंहपुर एकौनी, बैकुंठपुर, कोपवा, जगदीशपुर, भदौरा, डूमरी, बहादुरपुर आदि गांवों का रास्ता सुगम हो जाएगा। इसी ब्लाक के कथरिया-फिरोजपुर मार्ग पर बनने वाला पुल पचगांवा तथा गाजीपुर जिले के लोगों के लिए काफी सहायक होगा। पुल बन जाने से चितबड़ागांव और गाजीपुर के ताजपुर की दूरी कम हो जाएगी। यहां 8.15 करोड़ से पुल बनाया जाना है। पहली किस्त में चार करोड़ से ज्यादा की धनराशि भी मिली थी। बारिश पूर्व पुल का निर्माण कार्य शुरू तो हुआ लेकिन पानी ज्यादा होने से काम रुका हुआ है। अभी तक निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं हुआ है। अब शासन की ओर से इस पुल के लिए 203.88 करोड़ की धनराशि और दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed