{"_id":"5a43e2164f1c1b6e468bcf9a","slug":"5358-students-data-will-be-questionable","type":"story","status":"publish","title_hn":"5358 छात्रों का डाटा संदिग्ध, होगी जांच ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
5358 छात्रों का डाटा संदिग्ध, होगी जांच
ballia
Updated Wed, 27 Dec 2017 11:40 PM IST
विज्ञापन
छात्रवृति
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छात्रवृत्ति योजना के तहत पूर्व दशम के कक्षा नौ व दस तथा दशमोत्तर के कक्षा 11 व 12 के आवेदनों में कुल 5358 आवेदनों को शासन ने जांच में संदिग्ध माना है। इस बाबत शासन ने स्कूलों के माध्यम से सत्यापन रिपोर्ट संबंधित विभागों से मांगी है। विभागों की ओर से जारी निर्देश के आधार पर डीआईओएस ने सभी स्कूलों के प्रधानाचार्य को पत्र जारी कर दो जनवरी तक कार्यालय से डाटा प्राप्त करने को कहा है।
बताया जाता है कि जनपद के कक्षा नौ व दस के 46 हजार 160 व कक्षा 11-12 के 12 हजार 400 छात्रों ने छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था। छात्रवृत्ति आवेदनों को प्रदेश स्तर पर पीएफएमएस (पब्लिक फाइनेंस मॉनीटरिंग सिस्टम) के जरिए जांच की व्यवस्था की गई है। इसमें कक्षा नौ व दस के कुल 3465 व कक्षा 11-12 के 1170 आवेदनों में कुछ न कुछ त्रुुटियां मिलने इसे संदिग्ध मानते हुए संबंधित विभागों को भेजा है।
समाज कल्याण विभाग से जहां सामान्य, अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति को छात्रवृत्ति दी जाती है वहीं पिछड़ा वर्ग कल्याण से पिछड़ा वर्ग व अल्पसंख्यक कल्याण विभाग से अल्पसंख्यक वर्ग के छात्रों को छात्रवृत्ति दी जाती है। शासन की ओर से पिछड़ा वर्ग में कक्षा नौ व दस में कुल 23 हजार 108 आवेदनों में 1129 व कक्षा 11-12 में 23 हजार 495 के सापेक्ष 1926 को संदिग्ध माना है। इसके अलावा अल्पसंख्यक वर्ग कक्षा नौ व दस के कुल 2578 आवेदनों के सापेक्ष 107 व कक्षा 11-12 के कुल 2648 आवेदनों में से 250 को संदिग्ध माना है।