{"_id":"5cb3737dbdec2214676ac1c3","slug":"51555264381-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रापंअ के तहरीर पर अभियुक्त के विरूद्घ धोखाधड़ी का मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रापंअ के तहरीर पर अभियुक्त के विरूद्घ धोखाधड़ी का मुकदमा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिकंदरपुर। फर्जी अभिलेख तैयार कर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित पेंशन लेने के आरोप में खेजुरी पुलिस ने गोड़वरा निवासी एक व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। पुलिस ने ग्राम पंचायत अधिकारी की तहरीर पर कार्रवाई की।
विकास खंड पंदह के गोड़वरा ग्राम सभा के ग्राम पंचायत अधिकारी ओमप्रकाश राय ने थानाध्यक्ष खेजुरी को प्रार्थना पत्र देकर गोड़वरा गांव निवासी नमो नारायण चौधरी पुत्र स्वर्गीय रामवृक्ष चौधरी के ऊपर फर्जी शपथ पत्र देकर परिवार रजिस्टर नकल जारी कराने और उसका दुरुपयोग करने आरोप लगाया है। तहरीर में उन्होंने कहा है कि नमो नारायण चौधरी के पिता रामवृक्ष चौधरी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी थे। उनके निधन के बाद उनके पुत्र नमो नारायण चौधरी ने दूसरी महिला को अपनी मां बनाकर पेंशन लेना शुरू कर दिया जबकि उसकी मां की मौत पहले ही हो चुकी थी। इसकी जानकारी होने पर ग्राम पंचायत अधिकारी ने जांच की और उच्चाधिकारियों को पूरे मामले से अवगत कराया। इसके बाद नमो नारायण चौधरी के विरुद्ध अभिलेख में छेड़छाड़ कराने व फर्जी दस्तावेज तैयार कर धोखाधड़ी करने का मुकदमा दर्ज कराया गया।