{"_id":"5c02c7bdbdec22416e6268dd","slug":"51543686077-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुलेट ट्रेन का प्रोजेक्ट को लोगों ने खूब सराहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुलेट ट्रेन का प्रोजेक्ट को लोगों ने खूब सराहा
Updated Sat, 01 Dec 2018 11:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिकंदरपुर। क्षेत्र के ज्ञानकुंज एकेडमी बंशी बाजार में शुक्रवार को विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि सिकंदरपुर प्रभारी निरीक्षक राम सिंह ने फीता काटकर मेले का उद्घाटन किया।
विद्यालय के प्रांगण में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी के मूल्यांकन के लिए बाह्य परीक्षक के रूप में भान सिंह, गौरी शंकर, अवधेश यादव प्रवक्ता बंशी बाजार इंटर कॉलेज रहे। वहीं आंतरिक परीक्षक के रूप में सुनील गुप्ता विभागाध्यक्ष जीव विज्ञान, लक्ष्मण चौहान भौतिकी, प्रियंका त्रिपाठी रसायन रहे। छात्रों के द्वारा इस प्रदर्शनी में बंबू वाटर फाउंटेन, इंटीग्रेटेड ऑर्गेनिक फार्मिंग, बुलेट ट्रेन के प्रोजेक्ट मुख्य रूप से आकर्षण के केंद्र रहे। छात्रों के द्वारा विभिन्न विषयों पर प्रोजेक्ट बनाए गए थे। पर्यावरण को प्रदूषण से कैसे बचाया जाए तथा हमारे घर का प्रारूप क्या हो। इन के प्रोजेक्ट के माध्यम से छात्रों ने लोगों को अवगत कराया। विद्यालय के प्रबंधक डॉ. देवेंद्र सिंह ने छात्रों द्वारा तकनीक के प्रयोग से बने उपकरणों को देखकर छात्रों से उसके प्रयोग और उसके लाभों के बारे में जाना। इन्हीं उद्देश्यों को दृष्टिगत करते हुए विद्यालय छात्रों में विभिन्न कौशलों के मूल्यांकन हेतु इस प्रकार का समय समय पर आयोजन करता रहा है। मूल्यांकन टीम का प्रतिनिधित्व विद्यालय के अध्यक्ष ज्योति स्वरूप पांडेय ने किया। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती सुधा पांडेय के संरक्षण में विज्ञान प्रदर्शनी में आरपी सिंह, अरविंद यादव, दीपक तिवारी, दिलीप पांडेय, मीनू जायसवाल, रितु सिंह एवं समस्त शिक्षक और शिक्षणेतर कर्मचारी उपस्थित रहे।