{"_id":"5bf8456dbdec22419d12b622","slug":"51542997357-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्नानार्थियों से भरा टेंपो थाने के सामने पलटा, आठ घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्नानार्थियों से भरा टेंपो थाने के सामने पलटा, आठ घायल
Updated Sat, 24 Nov 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
बलिया। बांसडीह रोड थाना के सामने शुक्रवार की दोपहर स्नान करने के बाद श्रद्धालुओं को लेकर बांसडीह जा रहा टेंपो अचानक असंतुलित होकर पलट गया। इसमें दो महिला समेत आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद पुलिस सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद तीन गंभीर मरीजों को चिकित्सकों ने वाराणसी के लिए रेफर कर दिया।
कार्तिक पूर्णिमा पर शिवरामपुर घाट पर गंगा-तमसा नदी संगम पर स्नान करने के बाद श्रद्धालु तिखमपुर मंडी स्थित स्टैंड से टेंपो में सवार होकर राजपुर जा रहे थे। जैसे ही टेंपो बांसडीहरोड थाना के सामने पहुंचे, वैसे ही असंतुलित होकर पलट गया। इसमें सवार बांसडीह टघरौली निवासी छठू प्रसाद (40) और उनका पुत्र संगम (12) बांसडीह कस्बा निवासी कमलावती (45) तथा उसका पति सुभाष (50), बांसडीह कोतवाली के राजपुर निवासी समता (50) तथा उसका पति (56), बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के आमघाट निवासी गंगाराम (60) तथा उसका भांजा गड़वार थाना क्षेत्र के जनऊपुर निवासी सुदामा राम (40) गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद पुलिस ने तत्काल सभी घायलों को विभिन्न साधनों से जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां लक्ष्मण, सुभाष और उनकी पत्नी कमलावती की स्थिति नाजुक देख चिकित्सकों ने वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। उधर, जिजा अस्पताल में एक साथ घायलों के पहुंचते ही इमरजेंसी चिकित्सक ने घंटी बजाने का निर्देश दिया। घंटी बजते ही जिला अस्पताल में मौजूद सभी चिकित्सक और स्वास्थ्यकर्मी इमरजेंसी में पहुंच गए और घायलों के उपचार में जुट गए।