{"_id":"5b84416542c792463e41c2f2","slug":"51535394149-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ ने सीएम से लगाई गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ ने सीएम से लगाई गुहार
Updated Mon, 27 Aug 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। उत्तर प्रदेशीय मिनिस्ट्रियल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ के अध्यक्ष कौशल उपाध्याय, मंत्री संजय भारती ने प्रदेश सरकार के मंत्री उपेंद्र तिवारी और भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद शंकर दुबे से मिलकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा। संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि कि इन 13 सूत्री मांगों को लेकर शासन प्रशासन से लगातार अनुरोध किया जा रहा है। पिछले 30 मार्च को एनेक्सी भवन में मांगों को माने जाने का आश्वासन भी मिला था। लेकिन अभी तक कोई खास कार्रवाई नहीं हो सकी है।
प्रमुख मांगों में कार्यालय जिलाधिकारी के नाम पर मिनी/ जनपद सचिवालय रखा जाना, लिपिक संवर्ग के कर्मचारियों को नायब तहसीलदार के दस प्रतिशत पदों पर प्रोन्नति दिए जाने के साथ अन्य मांगे शामिल हैं। इससे पहले पिछले महीने संघ के प्रदेश स्तरीय पदाधिकारियों ने कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक कर इसकी रणनीति बनाई थी। जिसमें तय हुआ था कि प्रदेश सरकार की किसी प्रतिनिधि के माध्यम से यह मांग पत्र मुख्यमंत्री तक जाएगा। कलेक्टर संघ के अध्यक्ष कौशल उपाध्याय ने बताया कि वहां से भी अगर इस पर कोई उचित कार्रवाई नहीं होती है तो संगठन आगे की कार्रवाई पर विचार करेगा।