फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   मठिया के समीप बने टीन शेड से 288 पेटी शराब बरामद

मठिया के समीप बने टीन शेड से 288 पेटी शराब बरामद

Mon, 02 Apr 2018 12:16 AM IST
Updated Mon, 02 Apr 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
मठिया के समीप बने टीन शेड से 288 पेटी शराब बरामद
जयप्रकाश नगर (बलिया)। बैरिया थाना क्षेत्र के शोभाछपरा गांव स्थित लखी बाबा मठिया के समीप बने टीन शेड के रूम में से पुलिस ने 288 पेटी शराब बरामद किया। जबकि कोई अभियुक्त पकड़ा नहीं गया। दोकटी एसओ की तहरीर पर छह लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक श्रीपर्णा गांगुली के निर्देश पर जनपद में अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में दोकटी पुलिस ने शनिवार की देर रात मुखबीर की सूचना पर बैरिया थाना क्षेत्र के शोभाछपरा गांव स्थित लखी बाबा के मठिया के समीप बने टीन शेड के रूम से 288 पेटी अरुणांचल प्रदेश व पंजाब निर्मित शराब पकड़ा। जिसकी कीमत करीब 25 लाख बताई जा रही है। पुलिस पकड़ी गई शराब को लेकर थाने आई। थानाध्यक्ष के तहरीर पर बिहार प्रांत के छपरा जिला के रिवीलगंज थाना क्षेत्र के दलजीत टोला निवासी मनोज कुमार सिंह उर्फ बालाजी व बैजू टोला निवासी वीरेंद्र सिंह उर्फ धुरान तथा बैरिया थाना क्षेत्र के लीलाछपरा (सोनबरसा) निवासी अनिल गुप्ता, इसी थाने के बैजू टोला नई बस्ती निवासी हरेंद्र यादव, शोभाछपरा निवासी अंशु सिंह और अरविंद नाम व पता अज्ञवत के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया। इस बाबत बैरिया सीओ उमेश कुमार यादव ने बताया कि अभियुक्तों को शीघ्र गिरफ्तार कर अवैध शराब कारोबारियों पर हरहाल में अंकुश लगाया जाएगा।
विज्ञापन

दूसरे थाने में दूसरे थानाध्यक्ष ने की कार्रवाई
जयप्रकाश नगर। पुलिस अधीक्षक द्वारा बैरिया थाना क्षेत्र के शोभाछपरा गांव में दोकटी पुलिस द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध कार्रवाई कराए जाने को लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म है। लोगों का कहना है कि पुलिस अधीक्षक द्वारा एक थाने को दूसरे थाने में भेजकर कार्रवाई कराना कहीं शराब पर अंकुश लगाने का नया तरकीब तो नहीं है। ताकि संबंधित क्षेत्र के थानाध्यक्षों की अवैध शराब के प्रति की जा रही कार्रवाई की सच्चाई सामने आ सकें। एसपी के इस निर्देश की लोग भूरि-भूरि प्रशंसा कर रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed