फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   बीईओ ने शिक्षा प्रेरकों की ली बैठक

बीईओ ने शिक्षा प्रेरकों की ली बैठक

Fri, 15 Dec 2017 11:01 PM IST
Updated Fri, 15 Dec 2017 11:01 PM IST
विज्ञापन
बीईओ ने शिक्षा प्रेरकों की ली बैठक
विशुनपुरा। लोक शिक्षा केंद्रों पर 17 दिसम्बर को होने वाली बुनियादी साक्षरता परीक्षा को शत प्रतिशत सफल बनाने के लिए खण्ड शिक्षा अधिकारी यशवंत सिंह ने शुक्रवार को ब्लाक संसाधन केंद्र नगरा पर लोक शिक्षा प्रेरकों की आवश्यक बैठक ली। बीईओ ने प्रेरकों को परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिया। इसके साथ ही परीक्षा कराने हेतु प्रेरकों को कापी प्रश्नपत्र भी वितरित किया गया।इसके अलावा लोक शिक्षा प्रेरकों ने भी अलग से एक बैठक पर लम्बित मानदेय भुगतान सहित विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की। इस मौके पर ब्लाक समन्वयक धनन्जय वर्मा, सहायक ब्लाक समन्वयक ओमप्रकाश, ब्लाक अध्यक्ष वीरेंद्र सकपाल, रीता देवी, आशा देवी, पवन चौहान आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed