{"_id":"5a21a01f4f1c1b156b8b9b0a","slug":"51512153119-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरक्षित सीटों पर ही आबादी को मिला लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरक्षित सीटों पर ही आबादी को मिला लाभ
Updated Sat, 02 Dec 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
बलिया। निकाय चुनाव में आधी आबादी को आरक्षित कुल पांच सीटों पर ही लाभ मिला है। हालांकि अन्य सीटों पर भी महिला प्रत्याशियों ने भाग्य आजमाइश की थी लेकिन कोई खास सफलता नहीं मिली।
निकाय चुनाव में नगर पालिका रसड़ा अध्यक्ष पद की सीट पिछड़ी महिला के आरक्षित थी। इसके अलावा चार नगर पंचायतों बैरिया, सहतवार, रेवती व बांसडीह अध्यक्ष पद की सीट महिला के लिए आरक्षित थी। इसके अलावा बलिया नगर पालिका व नगर पंचायत चितबड़ागांव अध्यक्ष पद की सीट अनारक्षित थी। इन सीटों पर भी महिला प्रत्याशियों ने नामांकन किया था। लेकिन इन महिला प्रत्याशियों को निराशा ही हाथ लगी है। इतना ही नहीं करीब-करीब सभी निकायों में 45 फीसदी मतदाता भी महिला ही हैं लेकिन इन्होंने भी आरक्षित सीटों को छोड़कर अन्य सीटों पर महिला प्रत्याशियों की ओर रुख नहीं किया। हालांकि वर्ष 212 निकाय चुनाव में भी आधी आबादी को आरक्षित पांच सीटों पर ही सफलता मिली थी और अन्य सीटों पर चुनाव लडने वाली महिला प्रत्याशियों को निराशा ही हाथ लगी थी। इस तरह देखें तो पिछले चुनाव के सापेक्ष इस चुनाव में आधी आबादी को कोई खास लाभ नहीं मिल सका है।