{"_id":"599f1ee14f1c1b193c8b48e7","slug":"51503600353-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नारों से गूंज उठा चितबड़ागांव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारों से गूंज उठा चितबड़ागांव
Updated Fri, 25 Aug 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चितबड़ागांव। जय हिंद वंदे मातरम और वृंदावन तिवारी अमर रहे... अमर रहे... के नारे से उस समय गूंज उठा चितबड़ागांव नगर जब श्री वृंदावन तिवारी शहीद स्मारक संरक्षण समिति द्वारा आयोजित शहीद दिवस समारोह में स्वतंत्रता सेनानी आश्रित तथा संरक्षण समिति के पदाधिकारियों ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। तालियों की गड़गड़ाहट ने उपस्थित लोगों में भारी जोश देखा गया।
23 अगस्त सन् 1942 को अंग्रेजी फौज की गोलियों से छलनी हुए शहीद वृंदावन तिवारी की स्मृतियों को नमन करने और नगर क्षेत्र के लगभग 3 दर्जन स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को श्रद्धा सुमन अर्पित करने के उद्देश्य से आयोजित समारोह में उपस्थित लोगों ने शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की व स्वतंत्रता आंदोलन में चितबड़ागांव के क्रांतिकारियों की के जज्बे को सलाम किया। समारोह को संबोधित करते हुए सेनानी राम विचार पांडेय ने कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन में चितबड़ागांव ने अपनी अग्रणी भूमिका निभाई। हमें उन रणबांकुरों के राष्ट्र के लिए अपना सब कुछ न्योछावर कर देने की महान इच्छाशक्ति का न सिर्फ समादर करना चाहिए, बल्कि उनसे सीख लेनी चाहिए। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित संगठन की अध्यक्ष श्रीमती राधिका मिश्रा ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति देने वाले हमारे राष्ट्र नायकों का सभी पर ऋण है। इस भारी ऋण कोे उतारने का मार्ग हम सभी को ढूंढना होगा। पुरातत्वविद, शिवकुमार सिंह कौशिकेय ने कहा कि अपनी समरसता और अपने जुझारूपन के लिए जनपद में अलग पहचान रखने वाला चितबड़ागांव अपनी पहचान खोता जा रहा है। नगर के बुद्धिजीवी समुदाय के लिए यह चिंतन का विषय होना चाहिए । समारोह को समाजसेवी हीरानंद सिंह, भाजपा नेता सुमन सिंह, पूर्व चेयरमैन केसरी नंदन त्रिपाठी, समिति के कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश वर्मा, सेनानी आश्रित अंबरीश तिवारी, नंद जी सिंह, भाजयुमो के जिलाध्यक्ष अरुण कुमार सिंह, सच्चिदानंद सिंह ने संबोधित किया। संरक्षण समिति के महामंत्री धीरेंद्र नाथ तिवारी ने अतिथियों का स्वागत किया तथा समाजसेवी अमरजीत सिंह द्वारा मुख्य अतिथि सहित सभी अतिथि गण को अंगवस्त्रम से सम्मानित किया गया। साथ ही संरक्षण समिति के पदाधिकारियों द्वारा सेनानी आश्रितों को अंगवस्त्रम द्वारा सम्मानित किया गया। समारोह की अध्यक्षता संरक्षण समिति के अध्यक्ष दयानंद तिवारी और संचालन पूर्व चेयरमैन बृज कुमार सिंह व धीरेंद्र नाथ तिवारी ने किया।