{"_id":"598cb0734f1c1bbf398b4637","slug":"51502392435-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्माण निगम का कार्यालय बलिया में ही संचालित करने का निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्माण निगम का कार्यालय बलिया में ही संचालित करने का निर्देश
Updated Fri, 11 Aug 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बलिया। जिले के जनप्रतिनिधियों की शिकायत पर राजकीय निर्माण निगम इलाहाबाद जोन के महाप्रबंधक आरपी सिंह ने जिले में ही परियोजना कार्यालय संचालित करने का निर्देश निगम के परियोजना अधिकारी बलिया को दिया है। महाप्रबंधक ने माना है कि जनप्रतिनिधियों की ओर से लगातार शिकायतें मिल रही हैं कि निर्माण निगम का कार्यालय कलेक्ट्रेट परिसर स्थित कोषागार के के पास स्थापित है लेकिन यहां कोई अधिकारी या कर्मचारी उपस्थित नहीं मिलता है, जबकि आपका मुख्यालय बलिया में है। महाप्रबंधक ने परियोजना अधिकारी को सभी अभिलेखों के साथ बलिया में रह कर कार्य करने को कहा है। उन्होंने यह भी निर्देश दिया है कि बलिया इकाई के अंतर्गत गाजीपुर जिले के जो कार्य चल रहे हैं उन्हें भी बलिया से ही नियंत्रित करें। महाप्रबंधक के स्टॉफ अधिकारी तथा परियोजना प्रबंधक एएन राय ने इस बावत परियोजना अधिकारी बलिया से उक्त आदेश के अनुपालन की सूचना अंचल कार्यालय को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।