फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   51.5 percent voting in Araji Mafi, 44.84 percent voting in Rajpur Ekauna

Ballia News: आराजी माफी में 51.5, राजपुर एकौना में 44.84 प्रतिशत मतदान

Thu, 20 Feb 2025 01:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 20 Feb 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
51.5 percent voting in Araji Mafi, 44.84 percent voting in Rajpur Ekauna
बलिया। त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव में बुधवार को जिले की दो ग्राम पंचायतों में प्रधान पद के लिए मतदान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच हुआ। आराजी माफी में 51.5 और राजपुर एकौना में 44.84 प्रतिशत मतदान हुआ। मतदान की शुरूआत में बूथों पर मतदाताओं की कमी रही, लेकिन दिन चढ़ने के साथ ही मतदाताओं की संख्या बढ़ने लगी। मुरलीछपरा के आराजीमाफी व बेलहरी ब्लाॅक के राजपुर एकौना ग्राम पंचायतों में प्रधान पद के लिए मतदान हुआ। 21 फरवरी को संबंधित ब्लाॅक मुख्यालयों पर मतगणना संपन्न होगी।
विज्ञापन

लालगंज: विकास खंड मुरली छपरा के आराजी माफी के प्रधान पद के लिए 51.5 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट किया। कुल 1562 वोट के सापेक्ष 809 वोट पड़े। छह प्रत्याशियों का भाग्य बक्से में बंद हो गया। सुबह सात बजे मतदान शुरू हो गया। इक्का-दुक्का लोग ही वोट डालने के लिए निकले। लेकिन दिन चढ़ने के साथ वोटरो की संख्या बढ़ी। लेकिन शाम होते-होते फिर कमी आने लगी। पीठासीन अधिकारी ने बताया कि बूथ संख्या 161 पर 778 के सापेक्ष 415 वोट पड़े। जिसमें 216 महिला, 199 पुरुषों ने वोट डाले। बूथ संख्या 162 पर 784 के सापेक्ष 394 मतदाता बूथ पर पहुंचे। इसमें 202 महिलाएं और 192 पुरुष थे। महिलाएं 26.5 व 25 फीसदी पुरुषों ने मतदान किया। उपजिलाधिकारी सुनील कुमार ने बूथों का निरीक्षण किया। दोकटी एसओ हरि शंकर सिंह दल बल के साथ जमे रहें।
विज्ञापन




राजपुर एकौना में 1396 में पड़े 626 मत
हल्दी। विकास खंड बेलहरी के ग्राम पंचायत राजपुर एकौना में ग्राम प्रधान पद के उपचुनाव शांतिपूर्ण तराीके से संपन्न हो गया। इसमें मतदाताओं में कोई उत्साह नहीं देखा गया। मतदान के दौरान पूरे दिन एक-एक, दो-दो मतदाता आते रहें। कुल 1396 में से 626 लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। बूथ संख्या 111 के पीठासीन अधिकारी विमल मिश्रा ने बताया कि इस बूथ पर 671 वोटर है, जिसमें से 327 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। बूथ नंबर 112 पर 725 वोटरों में 299 ही मत डाला है। 21 फरवरी को ब्लाॅक मुख्यालय पर मतगणना किया जाएगा। थानाध्यक्ष विश्वदीप सिंह अपने हमराहियों के साथ पूरे दिन मौजूद रहेंगे। क्षेत्राधिकारी बैरिया मो. फहिम कुरैशी ने मतदान स्थल पर पहुंच कर जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले चुनाव से कम पड़ा मत : मुरलीछपरा ब्लाॅक के आराजी माफी में पूर्व चुनाव से कम वोट पड़े हैं। पूर्व के चुनाव में 926 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। उपचुनाव में मात्र 809 ही मतदाता बूथों तक पहुंचे। इसके पीछे गैर प्रांत व जनपद में रहने वाले वोटरों के न आना माना जा रहा है।

उधर, राजपुर एकौना में पिछले चुनाव में 890 मत डाले गए थे। इस तरह इस बार 264 वोट कम पड़े हैं। पिछले चुनाव में ग्राम पंचायत प्रधान पद के लिए पांच प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतरे थे। निर्वाचित प्रधान के निधन के बाद उनके विपक्ष में खड़े रहे प्रत्याशी ही मैदान में उतरे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed