{"_id":"59480fa44f1c1b486a8b4716","slug":"51497894820-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्मी और धूप ने किया परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्मी और धूप ने किया परेशान
Updated Mon, 19 Jun 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। चिलचिलाती धूप और उमस भरी गर्मी ने सोमवार को लोगों को काफी परेशान किया। सुबह सात बजे से ही निकली धूप ने सभी को बेहाल कर रखा है। मानूसन आने का समय हो गया है, लिहाजा गर्मी से परेशान लोग आसमान की ओर टकटकी लगाए बैठे हैं। उधर इस भीषण गर्मी के चलते धान की बेहन पर बुरा असर पड़ रहा है। साथ ही नहरों में पानी न होने से किसानों परेशान हैं।
इधर दो-तीन दिनों से मौसम के तल्ख तेवर में थोड़ी सी नरमी आई थी और पारा 43 से खिसककर सीधे 37 तक आ पहुंचा था। लेकिन अचानक सोमवार को भगवान भाष्कर के तल्ख तेवर ने गर्मी में तो इजाफ किया ही। साथ ही पारा एक बार फिर चढ़कर 42 तक पहुंच गया। सोमवार को दिनभर गर्मी के कारण लोग हलकान दिखे। राहगीर सेफ्टी के लिए गमछी आदि ओढ़कर देखे गए। दोपहर 12 बजते-बजते सड़कों पर भी अत्यधिक गर्मी के कारण सन्नाटा पसरा गया। लोगों की मानें तो मानसून का समय आ गया है, लेकिन बारिश का अभी तक कोई अता-पता नहीं है। हालांकि मौसम विभाग पटना ने खुशखबरी देते हुए 23 से 24 तक मानसून के आने की पूर्वानुमान जताया है। हालांकि मौसम विभाग ने ये भी दावा किया कि अभी प्री मानसून की बारिश जगह-जगह होगी।
धान की बेहन डाले किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें
बलिया। एक तो बारिश नहीं हो रही है, उपर से नहरों में पानी न होने के कारण धान की बेहन डाले किसानों की धड़कनें तेज होने लगी है। उनके माथे पर चिंता की लकीरें साफ दिखने लगी है। बारिश न होने के कारण किसानों को अतिरिक्त खर्च बहन कर सिंचाई करनी पड़ रही है।
विज्ञापन
आम मिलेगा प्योर, कार्बाइड से पकाने का जरूरत नहीं
बलिया। फलो का राजा आम के पसंदीदा लोगों के लिए राहतभरी बात यह है कि इस भीषण गर्मी में आम पेड़ में ही पक जा रहा है जो सीधे मार्केट में आ रहा है। अत्यधिक गर्मी के कारण आम को कार्बाइड से पकाने जरूरत ही नहीं पड़ रही है।