फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   512 candidates appeared in JNCU's PhD entrance examination.

Ballia News: जेएनसीयू की पीएचडी प्रवेश परीक्षा में 512 अभ्यर्थी हुए शामिल

Sun, 24 Sep 2023 10:31 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 24 Sep 2023 10:31 PM IST
विज्ञापन
512 candidates appeared in JNCU's PhD entrance examination.
बलिया। कुलपति प्रो. संजीत कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन में श्री मुरली मनोहर टाउन पीजी कालेज में रविवार को जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय की पी-एचडी प्रवेश परीक्षा संपन्न हुई। पीएचडी प्रवेश परीक्षा में 28 विषयों के 826 विद्यार्थी पंजीकृत थे। इसमें 512 विद्यार्थी सम्मिलित हुए। दो पाली में हुई परीक्षा में प्रथम पाली में शिक्षण और शोध अभिवृत्ति तथा दूसरी पाली में विभिन्न संबंधित विषयों की परीक्षाएं हुई।
विज्ञापन

प्रवेश केंद्र के प्रवेश द्वार पर परीक्षार्थियों की सघन तलाशी ली गई। कुलपति प्रो. संजीत कुमार गुप्ता ने भी परीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण किया। कुलपति ने केंद्राधीक्षक प्रो. रवींद्रनाथ मिश्र को सफलतापूर्वक परीक्षा संपन्न कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। उन्होंने सभी कक्षों में जाकर परीक्षा का जायज़ा लिया। इस दौरान कुलसचिव एसएल पाल उपस्थित रहे। परीक्षा केंद्र पर पर्यवेक्षक के रूप में प्रो. अरविंद नेत्र पाण्डेय, डा. मनोज जायसवाल और डा. प्रवीण नाथ यादव उपस्थित रहे। प्रो. ओपी सिंह, प्रो. अखिलेश राय, प्रो. भागवत प्रसाद सहयोगी की भूमिका में रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed