फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   51 thousand lamp garlands lit on Dev Diwali, stars came down on the ground

देव दीपावली पर जलीं 51 हजार दीप मालाएं, फलक से जमीं पर उतर आए सितारे

Mon, 30 Nov 2020 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 30 Nov 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
51 thousand lamp garlands lit on Dev Diwali, stars came down on the ground
रसड़ा स्थित छोटी काशी श्रीनाथ सरोवर में देव दीपावली पर महा आरती के बाद 51 हजार दीपों से जगमगाते घाट - फोटो : BALLIA
रसड़ा। श्रीनाथ बाबा मठ स्थित भव्य सरोवर के घाटों पर कार्तिक पूर्णिमा पर सोमवार की सायंकाल देव दीपावली महोत्सव का आयोजन किया गया। छोटी काशी के रूप में विख्यात रसड़ा नगर में सूर्यास्त होते ही गंगा आरती के साथ जैसे ही 51 हजार दीप मालाओं को एक साथ प्रज्जवलित किया गया। दीप जलते ही एकबारगी ऐसा लगा मानों फलक से जमीन पर सितारें एक साथ उतर आये हों। इस विहंगम दृश्य को देखने के लिये नगर के हजारों लोगों की भीड़ डटी रहीं।
विज्ञापन

आयोजक मण्डल के बजरंग दल, विश्व हिन्दू परिषद आदि संगठनों के साथ मिलकर श्रद्धालुओं ने भी अपने-अपने घरों से लाये दीपमालाओं को उनके विशाल दीप श्रृंखलाओं में जोड़ते रहे। संगठन के कार्यकर्ताओं ने सुबह से ही श्रीनाथ बाबा सरोवर के चारों तरफ साफ-सफाई, सजावट, डीजे कटआऊट को व्यवस्थित किया। शाम होते ही आयोजन कमेटी ने 21 हजार दीपमालाओं को एक साथ जलाया। पंडितों की गंगा आरती के साथ समारोह का शुभारंभ हुआ।
विज्ञापन

देर तक देवगीतों के गूंज पर लोग दीपक को जलाते व मंगल कामना करते रहे। कार्यक्रम में संरक्षक श्रीनाथ मठ के महंत कौशलेंद्र गिरि जी महराज के साथ अन्य कार्यकर्ताओं की सराहनीय भूमिका रही। इस मौके पर तहसील व पुलिस कर्मियों के साथ-साथ टुना बाबा, शमशेर सिंह, दिलीप मद्धेशिया, गोपाल सोनी, संतोष आर्य, रघुनाथ, लाला गुप्ता, सिंटू, विजय, सोनू, सुजीत कुमार, रमेश आदि रहे।

रसड़ा स्थित छोटी काशी श्रीनाथ सरोवर में देव दीपावली पर महा आरती के बाद 51 हजार दीपों से जगमगाते घाट

रसड़ा स्थित छोटी काशी श्रीनाथ सरोवर में देव दीपावली पर महा आरती के बाद 51 हजार दीपों से जगमगाते घाट- फोटो : BALLIA

रसड़ा स्थित छोटी काशी श्रीनाथ सरोवर में देव दीपावली पर महा आरती के बाद 51 हजार दीपों से जगमगाते घाट

रसड़ा स्थित छोटी काशी श्रीनाथ सरोवर में देव दीपावली पर महा आरती के बाद 51 हजार दीपों से जगमगाते घाट- फोटो : BALLIA

रसड़ा स्थित छोटी काशी श्रीनाथ सरोवर में देव दीपावली पर महा आरती के बाद 51 हजार दीपों से जगमगाते घाट

रसड़ा स्थित छोटी काशी श्रीनाथ सरोवर में देव दीपावली पर महा आरती के बाद 51 हजार दीपों से जगमगाते घाट- फोटो : BALLIA

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed