फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   51 thousand diyas will be illuminated on Dev Dee

देव दीपावली पर रौशन होगे 51 हजार दीये

Thu, 18 Nov 2021 10:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Nov 2021 10:30 PM IST
विज्ञापन
51 thousand diyas will be illuminated on Dev Dee
बलिया। जिले में कार्तिक पूर्णिमा के दिन मनाई जाने देव दीपावली की तैयारियां अंतिम चरण में है। मुख्य आयोजन रसड़ा के श्रीनाथ सरोवर के किनारे आयोजित किया जाएगा। इसके अलावा, शहर समेत जिले के विभिन्न क्षेत्रों में भी देव दीपावली के अवसर पर मंदिरों और देवालयों में दीए जलाए जाएंगे।
विज्ञापन

रसड़ा के श्रीनाथ सरोवर के किनारे कार्तिक पूर्णिमा के दिन मनाई जाने वाली देव दीपावली की तैयारी जोरों पर हैं। छोटी काशी के नाम से मशहूर रसड़ा के श्रीनाथ सरोवर के तट पर देव दीपावली के दिन शुक्रवार को 51 हजार दीये जलाएं जाएंगे। इस दौरान हजारों की तादाद में महिला और पुरुष श्रद्धालु दीप जलाकर पूजन अर्चन करते हैं। वैदिक मंत्रों के बीच आरती भी की जाती है। श्रीनाथ मठ के महंथ कौशलेंद्र गिरी ने बताया कि हर वर्ष पूर्णिमा को देव दीपावली मनायी जाती है। देव दीपावली की तैयारी युद्ध स्तर पर की जा रही है। इस वर्ष और भी आकर्षक रूप से देव दीपावली मनाई जाएगी।
विज्ञापन

बेल्थरारोड के मध्य में स्थित बिचला पोखरा और रामलीला मंच पर आयोजित होने वाली देव दीपावली महोत्सव को आकर्षक और भव्य स्वरूप देने की तैयारियां पूरी कर ली गई है। इसके लिए नगर के मध्य स्थित बिचला पोखरा और रामलीला मंच की साफ सफाई का कार्य अंतिम चरण में चल रहा है। श्री रामलीला समिति के अध्यक्ष विनय प्रकाश डेविड ने बताया कि नगर पंचायत चेयरमैन दिनेश कुमार गुप्त के संयोजन में देव दीपावली धूमधाम से मनाई जाएगी। रामलीला मंच और बीचला पोखरा के चारो तरफ चारदीवारी और दोनों तरफ के घाटों को दीपों से सजाया जाएगा। इसके लिए तैयारी पूरी कर ली गई है। दीपों की कतारों से पोखरे का घाट जगमगाएगा। मंदिरों में भी देव दीपावली की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed