{"_id":"68e8117a3b99f279970639d9","slug":"50000-people-in-crisis-drone-photography-of-the-cuttings-and-assurance-of-planning-ballia-news-c-190-1-bal1001-149897-2025-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: 50 हजार की आबादी संकट में, ड्रोन से कटान की फोटोग्राफी कर योजना बनाने का आश्वासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: 50 हजार की आबादी संकट में, ड्रोन से कटान की फोटोग्राफी कर योजना बनाने का आश्वासन
विज्ञापन
गोपालनगर, वशिष्ठ नगर, मानगढ़ व शिवाल मठिया की 50 हजार की आबादी सरयू नदी के कारण हो रही कटान से परेशान है। गोपालनगर व वशिष्ठ नगर के उत्तर-पश्चिम दिशा में बीते तीन- चार दिनों में तेजी से कटान हुई है। कटान को देखते हुए बृहस्पतिवार को सैकड़ों ग्रामीणों ने जिला प्रशासन के खिलाफ हो-हल्ला मचाया। चारों गांव के ग्राम प्रधानों ने बाढ़ विभाग के अधिशासी अभियंता संजय मिश्र को फोन कर दियरांचल को बचाने की गुहार लगाई।
सूचना पर अवर अभियंता अमित कुमार साथ कटान स्थल का निरीक्षण करने पहुंचे। ड्रोन से कटान की फोटोग्राफी कराई। आश्वासन दिया कि मुख्य अभियंता को रिपोर्ट सौंपकर व क्षेत्र की काटन की स्थिति की फोटोग्राफी दिखाकर हल निकालने का प्रयास करूंगा। गोपालनगर निवासी सुनील यादव, भृगुनाथ, शिवमुनि, अमित साहनी ने बताया कि पिछले दो दिनों में चार किलोमीटर लंबाई और 100 मीटर चौड़ाई में सरयू नदी उपजाऊ जमीन को अपने आगोश में ले रही है। बस्ती की तरफ बढ़ रही है।
सरयू नदी के तल्ख तेवर को देखते हुए गोपाल नगर की प्रधान किरण देवी, वशिष्ठ नगर की प्रधान तेतरी देवी, मनगढ़ के ग्रामप्रधान राजकुमार यादव व शिवाल के ग्राम प्रधान परमात्मा गोंड़ ने बाढ़ खंड के मुख्य अभियंता को पत्र लिखकर सरयू नदी के कटान से बचाने की गुहार लगाई है। प्रधानों ने कम से कम पांच किलोमीटर की लंबाई में कटानरोधी परियोजना स्वीकृत कराकर कटान रोधी कार्य कराने का आग्रह किया है। अधिशासी अभियंता ने ग्रामीणों व प्रधानों को आश्वासन दिया कि पत्र मुख्य अभियंता को सौंप कर व क्षेत्र की काटन की स्थिति का फोटोग्राफी दिखाकर हल निकालने का प्रयास करूंगा।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -
तीन किमी लंबी सीसी सड़क नदी में विलीन, चार मकानों का हिस्सा गिरा
बैरिया। गोपाल नगर टाड़ी में सरयू नदी की लहरों ने बृहस्पतिवार तीन किमी लंबाई में सीसी सड़क को नदी में विलीन कर दिया। लहरों ने बैकरोल करते हुए गांव के राजकुमारी देवी, पूजा देवी, नीशू और पप्पू का मकान का बड़ा हिस्सा कटान में गिरा दिया है।अवशेष रात तक समाप्त हो जाने की आशंका है। बासमती देवी, सविता देवी, गुलाबी देवी, पिंकी देवी, ज्योति देवी का मकान कटान के मुहाने पर है।