{"_id":"642da71d23def37b210e760f","slug":"500-bighas-of-wheat-crop-burnt-by-fire-ballia-news-c-20-1-140025-2023-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: आग से जली 500 बीघे गेहूं की फसल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: आग से जली 500 बीघे गेहूं की फसल
विज्ञापन
रेवती। दियारा क्षेत्र के रति छपरा ग्राम सभा के टीएस बंधा के पास स्थित पासवान बस्ती में बुधवार की दोपहर बाद लगी आग काफी नुकसान हुआ। चिंगारी से लगी आग में रति छपरा गांव के दर्जनों किसानों सहित नवकागांव गांव के भी कई किसानों की गेहूं की खड़ी फसल जलकर राख हो गई। आग की घटना में गेहूं की फसल काटने के लिए आया एक हार्वेस्टर भी जलकर नष्ट हो गया।
रति छपरा पासवान बस्ती से निकली चिंगारी ने टीएस बंधा के उत्तर स्थित लगभग दो किलोमीटर से अधिक की दूरी में पक कर तैयार गेहूं की फसलों को जलाकर राख कर दिया। रति छपरा के किसानों के साथ नवका गांव के लगभग 100 किसानों की 400 बीघे में खड़ी गेहूं की फसल जल गई। बबलू यादव निवासी करौली टोला मझवारी, जिला देवरिया से गेहूं काटने को आया हार्वेस्टर भी जल गया। सबसे पहले नवकागांव के शोभन पासवान के घर से बुधवार को साढ़े 12 बजे दिन में अज्ञात कारणों से लगीं आग से शोभन, परमेश्वर, मुन्ना,चुन्नू, अखिलेश पासवान के एक दर्जन रिहायशी झोपड़ियां व घर गृहस्थी का सामान जल गया। तेज पछुआ हवा के झोंकों से आग की लपटें रतिछपरा से नवकागांव तक के खेतों में फैल गई। ग्रामीणों, फायर ब्रिगेड, पुलिस कर्मियों के प्रयास के बावजूद रतिछपरा के परमात्मा, छोटेलाल, भुअर, विश्वनाथ, राजेश, राजगीर, इन्द्रदेव, राज नरायण, बच्चालाल यादव, जलालैन चौधरी, राजेश पासवान, जगदीश पासवान, नागेंद्र पासवान,हरेंद्र पासवान, धर्मेंद्र पासवान, वीरेंद्र कुमार, परमात्मा, सुरेंद्र, अशोक तथा नवकागांव के चंद्रावती देवी, गणेश पांडेय, दिनेश पांडेय, गायत्री देवी, शिवानंद, उपेंद्र तिवारी (श्रीनगर), राम प्रवेश, आनंद पांडेय, मुन्ना साह, चनेसर, बालक, त्रिभुवन आदि सहित लगभग 100 किसानों की फसलें आग से नष्ट हो गईं।
नगहर गांव में 50 बीघे गेहूं की खड़ी फसल जली
रसड़ा। ब्लाक के नगहर गांव में बुधवार की सुबह लगभग 9 बजे हाईटेंशन तार से निकली चिंगारी ने एक दर्जन से अधिक किसानों की लगभग 50 बीघे गेहूं की खड़ी फसल जलाकर राख कर दी। गांव के किसान दीनानाथ सिंह, मंजीत सिंह, सर्वनाथ सिंह, मुन्ना सिंह, शंकर, वीरेंद्र, कैलाश ठाकुर, शंकर वर्मा, रमेश सिंह, सुरेश, बिहारी सिंह, भरत सिंह, घनश्याम सिंह, डब्बू सिंह, गंभीर सिंह, भरत, सहित अन्य किसानों की फसलें जलकर राख हो गईं। सैकड़ों ग्रामीणों व फायर ब्रिगेड के अथक प्रयास के बाद लगभग दो घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका। ग्राम प्रधान प्रभात कुमार ने प्रशासन से पीड़ित किसानों को तत्काल सहायता राशि उपलब्ध कराने की मांग की है।
विज्ञापन
बच्चों ने जलाई थी आग, चिंगारी ने जली फसल
भीमपुरा। थाना क्षेत्र के जजौली नंबर दो गांव में बुधवार की दोपहर में अज्ञात कारणों से गेहूं की फसल में आग लग गई। ग्रामीण व किसान जबतक आग बुझाने का प्रयास करते, विकराल रूप धारण कर चुकी आग ने 25 बीघे गेहूं की फसल को अपने आगोश में ले लिया। ग्रामीण काफी मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया। अगलगी से हुए नुकसान से किसानों के माथे पर बल पड़ गया है। भीमपुरा थाना क्षेत्र के जजौली न दो गांव में नहर के समीप कुछ लड़के हाबुस फूंकने के लिए आग जलाए थे। हवा तेज होने के कारण आग से निकली चिंगारी उड़कर गेहूं के खेत में चली गई और बच्चे जबतक कुछ समझ पाते आग लग गई। आग लगते लड़के डरकर भाग खड़े हुए। पलक झपकते ही आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। अगलगी की घटना में किसान राजेश कन्नौजिया का 12 मंडा, मोतीचंद कन्नौजिया का 10 मंडा, गोपाल सिंह का 16 मंडा, प्रह्लाद सिंह का सात बीघा, विनोद सिंह का 18 मंडा, विरजु कन्नौजिया का 5 मंडा, सुधाकर यादव का दो बीघा, विजय बहादुर सिंह का 32 मंडा, चौथी यादव का तीन बीघा, कैलाश कन्नौजिया का 12 मंडा, रामबली यादव का एक बीघा, मनोज कन्नौजिया का 4 मंडा व मार्कण्डेय का तीन मंडा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। आग लगने की सूचना ग्रामीणों ने फायर बिग्रेड को देने के साथ ही आग बुझाने के लिए जुट गए। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। फायर बिग्रेड की गाड़ी पहुंचते पहुंचते सब कुछ जलकर स्वाहा हो चुका था। आग से हुए नुकसान से किसानों के सामने अनाज व पशुओं के चारे की समस्या खड़ी हो गई है।
सूचना के एक घंटे बाद पहुंआ फायर ब्रिगेड
नरहीं। थाना क्षेत्र के पिपरा कलां गांव के सिवान में खेत में खड़ी फसलों में आग लगने से करीब 20 बीघे से अधिक फसल जल कर राख हो गई। इस भीषण अग्निकांड में डेढ़ दर्जन से अधिक किसानों का लाखों का नुक़सान हो गया।
बुधवार दोपहर में पिपरा कलां गांव के बाहर सिवान में मुन्ना सिंह धर्मराज के गेहूं के खेत से आग की लपटें उठनी शुरू हुई और तेज पछुआ हवा ने आग में घी का काम किया। इसके बाद आग तेजी से फैलने लगी। किसान चिल्लाते हुए घटना स्थल पर पहुंचे। ग्रामीणों और हार्वेस्टर की मदद से समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। तब तक पिपरा कलां गांव के किसान विश्वनाथ सिंह, दिनेश सिंह, विनोद सिंह, सुदर्शन, हरिशंकर सिंह,भीम सिंह, संजय सिंह, सुनील सिंह अजय सिंह, मायाशंकर सिंह, दीपराज देवी, जयप्रकाश सिंह, धर्मेन्द्र सिंह, धीरेंद्र सिंह, धीरज सिंह सहित डेढ़ दर्जन से अधिक किसानों की गेहूं एवं मसूर की खेत में रखी फसल जल कर राख हो गई। घटना के एक घंटे बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची। तब तक किसानों की फसलें स्वाहा हो चुकी थी। इस अग्निकांड में किसानों का लाखों का नुक़सान हुआ है। कुछ किसानों ने तो इन्हीं फसलों के सहारे आगे के सपने संजोए थे लेकिन इस भीषण अग्निकांड ने किसानों के अरमानों पर पानी फेर दिया है। किसान नेता कवलदेव सिंह ने प्रति बीघे 15 हजार रुपये क्षतिपूर्ति दिए जाने की मांग की है। वहीं पिपरा कलां गांव के प्रधान प्रतिनिधि विजय बागी ने किसानों के नुकसान का सर्वे कर उचित मुआवजे की सरकार से मांग की है। राजस्वकर्मी मौके पर पहुंच गए हैं।