फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   50 thousand population affected due to flood water entering 40 villages

Ballia News: 40 गांवों में बाढ़ का पानी घुसने से 50 हजार की आबादी प्रभावित

Tue, 22 Jul 2025 01:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jul 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
50 thousand population affected due to flood water entering 40 villages
बलिया/ मझौवां। गंगा का जलस्तर बढ़ने के बाद घटने लगा है। सोमवार को जलस्तर में एक सेमी प्रति घंटे घटाव दर्ज किया गया लेकिन इलाकों में समस्या बरकरार है। 40 गांवों में बाढ़ का पानी घुस चुका है, 50 हजार की आबादी प्रभावित है। 1500 एकड़ फसले बर्बाद हो गई है। 12 से ज्यादा इलाकों में लोगों को पीने के लिए साफ पानी भी नहीं मिल रहा।
विज्ञापन

गायघाट से लेकर टेंगरही बंधे, नौरंगा, भुआल छपरा, चक्की, उपाध्याय टोला, सतीघाट, भुसौला तक बाढ़ का तांडव जारी है। पिछले दो सप्ताह से नदियों के जलस्तर में बढ़ोतरी के कारण बाढ़ प्रभावित लोगों की रोजी-रोटी पूरी तरह से प्रभावित हो गई है। बाढ़ प्रभावित सुघर छपरा, दूबे छपरा, गोपालपुर, उदई छपरा, नौरंगा, भुआल छपरा, चक्की, उपाध्याय टोला, प्रसाद छपरा, पाण्डेयपुर, वंश गोपाल छपरा के लोगों के पास पीने का साफ शुद्ध पानी तक नहीं है। सुघर छपरा के बाढ़ पीड़ितों ने नाव से सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने की मांग की है।
विज्ञापन

केंद्रीय जल आयोग गायघाट गेज पर सोमवार की शाम 4 बजे गंगा नदी का जलस्तर 58.980 मीटर रिकॉर्ड किया गया। गंगा का जलस्तर एक सेमी प्रति घंटे की रफ्तार से घट रहा है। अभी गंगा नदी खतरा बिंदु 57.615 मीटर से 1.365 सेमी ऊपर बह रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधूरी परियोजनाएं बढ़ा रहीं दिक्कत : मझौवां। सत्तर के दशक से गंगा कटान का दंश झेल रहे तटवर्ती लोगों की दिक्कत अधूरी परियोजनाएं बढ़ा रही हैं। निर्माणाधीन स्पर, डैंपनर और पार्कोपाइन इसकी गवाही दे रही है। मई महीने के पहले सप्ताह में हुकुम छ्परा और रामगढ़ में 13 करोड़ 35 लाख 59 हजार से दो प्रोजेक्ट पर कार्य हुए। दोनों परियोजना अधूरी है। कटान स्थल पर कार्य 25 दिनों से बंद है। संवाद
गंगा उस पार कटान से 25 बीघा भूमि नदी में समाहित : मझौवां। गंगा नदी की दक्षिण दिशा में स्थित नौरंगा, भुआल छपरा, चक्की उपाध्याय टोला में कटान ने लोगों की नींद उड़ा दी है। कटान से राजमंगल ठाकुर, लकड़ी मिश्र, संजय ठाकुर, जगदत ठाकुर, रामाकांत ठाकुर, रोहित पाण्डेय, घुरना ठाकुर के लगभग 25 बीघा भूमि गंगा नदी में समाहित हो गई। खासतौर पर चक्की उपाध्याय टोला के लोग इससे सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं।

प्राथमिक विद्यालय बाढ़ के पानी से घिरा
जयप्रकाश नगर। सरयू नदी के जलस्तर में हुई वृद्धि के कारण चांददीयर पंचायत के नई बस्ती निकट मांझी घाट प्राथमिक विद्यालय बाढ़ के पानी से घिर चुका है। प्रभारी प्रधानाध्यापक संघराव ने सोमवार से सभी छात्र छात्राओं को बस्ती के ऊंचे स्थान पर स्थित अमर पासवान के दरवाजे पर बच्चों को बैठाकर पढ़ाया। सहायक शिक्षक अभिषेक राय व प्रधानाध्यापक ने कहा कि जब तक हालात सामान्य नहीं हो जाते यहीं पर बच्चों को पढ़ाने की कोशिश करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed