फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   50 acres of land got submerged in the river at a distance of 10 meters from the population

Ballia News: आबादी से 10 मीटर की दूरी पर 50 एकड़ जमीन नदी में समा गई

Tue, 29 Jul 2025 01:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jul 2025 01:35 AM IST
विज्ञापन
50 acres of land got submerged in the river at a distance of 10 meters from the population
मझौवां। गंगा नदी के दक्षिण दिशा में बसे नौरंगा गांव में रविवार की रात से तेज कटान शुरू हुई है। कटान का सिलसिला सोमवार को भी जारी रहा। 50 एकड़ उपजाऊ जमीन गंगा में समा गई। नदी की धारा आबादी से मात्र 10 मीटर दूर रह गई है। गंगा नदी चेतावनी बिंदु 56.615 मीटर से 315 सेमी ऊपर बह रही है। इससे जलस्तर में बढ़ावा की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन

गंगा की लहरों में मोती चंद साह, शंभू ठाकुर, जंगी यादव, नारायण यादव, भीम चौधरी, सुभाष चौधरी, जगदीश ठाकुर की जमीन चंद मिनटों में विलीन हो गई। कटान पीड़ित संजय चौधरी ने बताया कि गंगा तबाही मचाने पर उतारू है। शंभू ठाकुर की 5 एकड़ जमीन गंगा में कटकर बह गई। बाढ़ विभाग के सहायक अभियंता श्रवण कुमार प्रियदर्शी ने बताया कि बचाव कार्य करने का आदेश दिया गया है। बाढ़ विभाग के जेई अमरनाथ वर्मा ने बताया कि कटान रोकने के लिए इंतजाम कर लिए गए हैं।
विज्ञापन

गंगा का जलस्तर हुआ स्थिर : केंद्रय जल आयोग गायघाट गेज के अनुसार सोमवार की शाम चार बजे गंगा नदी का जलस्तर 56.930 मीटर दर्ज किया गया। फिलहाल नदी का जलस्तर स्थिर है। गंगा नदी चेतावनी बिंदु 56.615 मीटर से 315 सेमी ऊपर बह रही है। इससे जलस्तर में बढ़ावा की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश में खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर कटान पीड़ित : मझौवां। भारी बारिश और कटान से जूझ रहे नौरंगा के लोग खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed