{"_id":"57cd83fd4f1c1bbe30317fbb","slug":"5-anubandhit-bus-shuru","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलिया डिपो से चलाई गई पांच अनुबंधित बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलिया डिपो से चलाई गई पांच अनुबंधित बसें
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
Updated Mon, 05 Sep 2016 08:11 PM IST
विज्ञापन
रोडवेज से पांच बसों को अलग-अलग मार्गों के लिए रवाना होने से पहले फीता काटते जिला पंचायत अध्यक्ष सुधीर पासवान।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोडवेज से अनुबंधित पांच बसों को सोमवार को जिला पंचायत अध्यक्ष सुधीर पासवान ने शुभारंभ कर रवाना किया। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि पहले रोडवेज की बसें कम होने के चलते लोगों को निजी वाहनों से यात्रा करनी पड़ती थी। अब यात्रियों को आर्थिक शोषण नहीं कराना पड़ेगा।
एआरएम पवन श्रीवास्तव ने कहा कि कुरेजी से बलिया होते हुए गोरखपुर के लिए एक, इंदरपुर से गोरखपुर के लिए एक बस चलाई जाएगी। जबकि मालीपुर से बलिया होते हुए पडरौना, बछईपुर से बलिया वाया शाहगंज, तथा एक बस बलिया से पडरौना के लिए चलाई जाएगी। कहा कि अब अनुबंधित बसों से नियत किराए पर यात्रियों को यात्रा करने में काफी सहूलियत मिलेगी।
इस दौरान जिला पंचायत सदस्य ने पहला टिकट लेकर खुद बेल्थरारोड के लिए यात्रा की। इस मौके पर धु्रपनारायण सिंह, गजेंद्र प्रताप गुप्ता, राजेश कुमार चौरसिया, राकेश कुमार सिंह, राघवेंद्र प्रसाद, मुन्ना चौरसिया, राजाराम सिंह, भगन चौधरी, वीरलाल यादव, राजेश यादव, दुलारचंद आदि मौजूद रहे।