{"_id":"5d1ceb068ebc3e3c763fe755","slug":"4777-beneficiaries-golden-card-ballia-news-vns470944543","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूषित अन्न व वातावरण कर रहा लोगों को बीमार : रंगनाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूषित अन्न व वातावरण कर रहा लोगों को बीमार : रंगनाथ
विज्ञापन
हल्दी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनवानी के प्रांगण में बुधवार को आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत कैंप का आयोजन किया गया। बतौर मुख्य अतिथि लोक भारतीय गोरख प्रान्त के अध्यक्ष रंगनाथ मिश्र भैया जी द्वारा 4777 लाभार्थियों गोल्डेन कार्ड का वितरण किया गया। अस्पताल के अधीक्षक डा.संजय वर्मा ने गोल्डेन कार्ड से मिलने वाली सुविधाओं के बारे में विस्तार से बताया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्य अतिथि मिश्र ने कहा कि वर्ष 1990 से पहले कैंसर व अन्य घातक बीमारियों के एक-दो मरीज मिलते थे। लेकिन आज पूरा देश दूषित अन्न व वातावरण के चलते दिनों दिन गंभीर बीमारियों की चपेट में आते जा रहे हैं। यूरिया तथा रसायनिक उर्वरकों से उपजा अनाज आज नई-नई बीमारियों को जन्म दे रहा है। इसके निदान के लिए शुद्ध अन्न व शुद्ध वातावरण की जरुरत है। प्रत्येक घर में एक देशी गाय की आवश्यकता है जिससे समाज रोग मुक्त व वातावरण शुद्ध होगा। इस मौके पर डा. जगमोहन प्रसाद, डा. देवेंद्र दशरथ, डा. प्रवीण यादव, डा. कन्हैया लाल ओझा, पशुपति नाथ पांडेय, राकेश कुमार सिंह, संजय कुमार यादव, नजमुल हक, दिवाकर तिवारी, सत्य प्रकाश आदि रहे।
कई गांवों के लोगों का नाम सूची में नहीं होने से रहा आक्रोश : हल्दी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनवानी पर आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत गोल्डेन कार्ड का वितरण किया गया। इसको लेकर बेलहरी ब्लाक के सभी ग्राम सभा के लोग उपस्थित थे। लेकिन इस योजना की सूची में बिगही, बेलहरी, हल्दी, रेपुरा व गंगापुर ग्रामसभा के रिकनी छपरा तथा चौबे छपरा का नाम नहीं है। इसको लेकर ग्रामीणो में काफी आक्रोश रहा।