फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   4659 migrant workers arrived in the district in one day

एक दिन में 4659 प्रवासी कामगार जिले में पहुंचे

Sat, 16 May 2020 08:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 16 May 2020 08:21 PM IST
विज्ञापन
4659 migrant workers arrived in the district in one day
माडल रेलवे स्टेशन पर उतरने के बाद बस में चढ़ने के कतार में खड़े अलवर से प्रवासी श्रमिक। - फोटो : BALLIA
बलिया। कोरोना पॉजिटिव दस मरीजों के मिलने के बाद रेड जोन में आए जिले में प्रवासी श्रमिकों के आने सिलसिला जारी है। जिले में शनिवार को तीन श्रमिक स्पेशल ट्रेनों और 43 बसों से कुल 4659 कामगार जिले में पहुंचे। श्रमिक स्पेशल ट्रेन हरियाणा से 697 श्रमिकों को लेकर शनिवार की भोर में 2:45 पर बलिया मॉडल रेलवे स्टेशन पर पहुंची। दूसरी ट्रेन राजस्थान के अलवर से 1625 श्रमिकों को लेकर सुबह 11:52 बजे पहुंची। राजकोट से चलकर ट्रेन अपराह्न 3:15 बजे 1200 श्रमिकों को लेकर जिले में पहुंची। इसके अलावा रोडवेज की 43 बसों से प्रदेश के विभिन्न स्थानों से करीब 1137 प्रवासी कामगार गृह जनपद पहुंचे। सबकी थर्मल स्क्रीनिंग की गई और उन्हें होम क्वारंटीन किया गया। ट्रेनों से आए श्रमिकों में गैर जनपदों के भी कामगार शामिल रहे। जिनको चिकित्सकीय परीक्षण के उपरांत रोडवेज की बसों से गृह जनपद के लिए रवाना किया गया। इसके पूर्व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराते हुए श्रमिकों को कोच से उतारा गया। सोशल डिस्टेंसिंग के पालन को श्रमिकों को स्टेशन प्लेटफार्म पर बने गोले में खड़ा कराया गया। शिक्षा विभाग की टीम द्वारा बाहर से आए श्रमिकों का नाम, पता और मोबाइल नंबर दर्ज किया गया। उन्हें भोजन के पैकेट व बोतल बंद पानी मुहैया कराया गया। इसके बाद स्टेशन परिसर के बाहर खड़ी रोडवेज की बसों में बैठा कर उनके जनपदों को रवाना किया गया। इस दौरान पुलिस कर्मियों की चाकचौबंद व्यवस्था रही। स्टेशन परिसर में प्रशासनिक अधिकारी, रेलवे कर्मचारी और शिक्षा विभाग की टीमें भी मौजूद रहीं। जबकि महाराष्ट्र के कोल्हापुर से प्रवासी कामगारों को लेकर श्रमिकों स्पेशल ट्रेन की देर रात आने की सूचना रेलवे प्रशासन द्वारा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed