फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   462 positions will decide today the public

462 पदों के लिए आज जनता करेगी फैसला

Thu, 08 Oct 2015 11:36 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला बलिया
ब्यूरो/ अमर उजाला बलिया Updated Thu, 08 Oct 2015 11:36 PM IST
विज्ञापन
462 positions will decide today the public
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के प्रथम चरण में जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायत सदस्य के पद के लिए रसड़ा, सीयर, नगरा और चिलकहर विकास खंड में मतदान होगा। सुबह सात बजे से शुरू मतदान शाम पांच बजे तक चलेगा। पहले चरण के होने वाले चुनाव में चारों विकास खंडों में कुल 464 मतदान केंद्र और 1065 मतदेय स्थल बनाए गए हैं।
विज्ञापन


चुनाव सकुशल कराने के लिए चारों विकास खंडों को 14 जोनों में विभाजित किया गया है। आला अफसरों ने संवेदनशील बूथों की संख्या 130 और अतिसंवेदनशील बूथ 253 पर विशेष नजर रखने को कहा है।
विज्ञापन


इस चरण में कुल इस प्रकार 332 ग्राम पंचायतों में 18  जिला पंचायत सदस्य तथा 444 क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए 601308 मतदाता फै सला करेंगे। पूरे जनपद को 14 जोन तथा 54 सेक्टर में बांटा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरुवार को ब्लाक मुख्यालयों से पोलिंग पार्टियों को तैनाती वाले स्थान पर रवाना किया गया। पंचायत चुनाव के मद्देनजर जहां चुनाव प्रेक्षक तथा जिलाधिकारी ने सभी विकास खंडों का भ्रमण किया, वहीं कई इलाकों में पुलिस ने रूट मार्च भी किया।

ब्लाक में 91 मतदान केंद्र तथा 217 मतदान स्थल बनाए गए हैं। इसे चार जोन में विभाजित किया गया है। इसके लिए 12 सेक्टर बनाए गए हैं। जबकि   संवेदनशील 27 तथा अति संवेदनशील 25 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इस विकास खंड  में 75 ग्राम पंचायत हैं। जिसमें जिला पंचायत सदस्य पद चार तथा क्षेत्र  पंचायत सदस्य पद 100 हैं।

सीयर विकास खंड में 138 मतदान केंद्र  तथा 313 मतदान स्थल बनाए गए हैं। इसे चार जोन में बांटा गया है। इसमें 15  सेक्टर बनाए गए है। इस विकाख खंड में संवदेनशील 51 तथा अति संवेदनशील 57  मतदान केंद्र चिन्हित है। इस विकास खंड में कुल 94 ग्राम पंचायतें है।  जिसमें जिला पंचायत सदस्य पद के पांच तथा क्षेत्र पंचायत सदस्य के 118 पद  हैं।

ब्लाक में कुल मतदान केंद्र 130 तथा मतदान स्थल 303 बनाए गए  हैं। इसे चार जोन में विभाजित किया गया है। इसे लिए 16 सेक्टर बनाए गए  हैं। इस ब्लाक में संवेदनशील 19 तथा अति संवेदनशील 68 चिन्हित किया गया  है। इसमें कुल 97 ग्राम पंचायतें हैं। जिसमें जिला पंचायत सदस्य पद पांच और  क्षेत्र पंचायत सदस्य पद 135 हैं।


विकास खंड में 105 मतदान  केंद्र तथा 232 मतदान स्थल  बनाए गए हैं। इसे दो जोन में बांटा गया है।  इसमें संवेदनशील 33 तथा अति संवेदनशील 68 मतदान केंद्र चिन्हित किए गए हैं।  इस ब्लाक में कुल 66 ग्राम पंचायतें हैं। जिसमें जिला पंचायत सदस्य पद चार  तथा क्षेत्र पंचायत सदस्य पद 91 हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed