फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   46,000 voters found dead in SIR, 68,000 outsiders

Ballia News: एसआईआर में 46 हजार मतदाता मिले मृत, 68 हजार लोग बाहरी

Sun, 30 Nov 2025 01:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 30 Nov 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
46,000 voters found dead in SIR, 68,000 outsiders
बलिया। निर्वाचक नामावलियों की विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण का कार्य तेजी से चल रहा है। अभी तक हुए पुनरीक्षण में 46143 मतदाता मृतक मिले। वहीं, 68177 मतदाता बाहरी पाए गए। इन मतदाताओं की विधिवत जांच के बाद आगे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
विज्ञापन

शनिवार को जिले के सात विधानसभा क्षेत्र में बीएलओ को प्रशासन की तरफ से लक्ष्य का निर्धारण किया गया। उन्हें मतदाताओं के बीच वितरण किए गए फाॅर्म का हर हाल में भरवाकर वापस लेने का निर्देश दिया गया है। प्रशासन की सबसे बड़ी चिंता डिजिटाइज करना है। इसके लिए सातों तहसील में दिन रात कर्मचारी लगे हुए हैं। प्रशासनिक अधिकारी भी बीएलओ से मिलकर उनकी समस्याओं को दूर करने का प्रयास कर रहे हैं। अपर जिलाधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि अभी किसी मतदाता का नाम वोटर लिस्ट से बाहर नहीं किया जाएगा। मतदाताओं को नोटिस देने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

शतप्रतिशत एसआईआर का कार्य पूरा करने वाले बीएलओ सम्मानित : सदर तहसील में शनिवार को शतप्रतिशत एसआईआर का कार्य पूरा करने वाले प्राथमिक विद्यालय पर तैनात बीएलओ सहायक अध्यापक अनिल कुमार को एसडीएम तिमराज सिंह ने सम्मानित किया। उन्होंने बताया कि सदर तहसील में बीएलओ तेजी से कार्य कर रहे हैं। इस मतदेय स्थल पर कुल 776 मतदाता थे। एसआईआर में सभी मतदाताओं का कार्य पूरा कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed