फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   4565 people investigated in Chief Minister Arogya Mela

मुख्यमंत्री आरोग्य मेला में 4565 लोगों की हुई जांच

Sun, 07 Feb 2021 11:13 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Feb 2021 11:13 PM IST
विज्ञापन
4565 people investigated in Chief Minister Arogya Mela
बलिया। दो शहरी एवं 77 ग्रामीण प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया। इसमें 4565 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण हुआ। स्वास्थ्य परीक्षण कराने वालों में 1926 पुरुष, 2034 महिला एवं 605 बच्चे शामिल रहे।
विज्ञापन

आरोग्य मेले में स्वास्थ्य केंद्रों पर नि:शुल्क जांच व इलाज की सुविधा दी गई। मेले में कोविड जांच, गोल्डन कार्ड, गर्भवती, बाल और किशोर स्वास्थ्य से जुड़ी जांच की गई एवं नि:शुल्क दवाएं भी दी गईं। मेले में आयुष्मान भारत योजना के स्टॉल लगा कर 99 लाभार्थियों के गोल्डन कार्ड भी बनाए गए। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि जिले के कुल 79 शहरी एवं ग्रामीण प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मेले का आयोजन किया गया। मेले में आयुष्मान भारत योजना के स्टॉल लगा कर 99 लाभार्थियों के गोल्डन कार्ड बनाए गए। प्रत्येक रविवार को लगने वाले स्वास्थ्य मेले में प्रयास होगा कि ज्यादा से ज्यादा केंद्रों पर शिविर लगा कर लाभार्थियों को गोल्डन कार्ड की सुविधा प्रदान की जाए। मेले का मुख्य चिकित्सा अधिकारी के अलावा जिला कार्यक्रम प्रबंधक (राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन) डॉ आरबी यादव ने निरीक्षण भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed