फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   450 PRD will get the benefit of insurance.

Ballia News: संघर्ष से सफलता की राह दिखाते थे जनेश्वर मिश्र

Sun, 22 Jan 2023 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 22 Jan 2023 11:39 PM IST
विज्ञापन
450 PRD will get the benefit of insurance.
समाजवादी पार्टी कार्यालय पर पूर्व मंत्री छोटे लोहिया स्व. जनेश्वर मिश्र के तैल्य चित्र के समक्ष ? - फोटो : BALLIA
बैरिया। समाजवाद के पुरोधा एवं चिंतक छोटे लोहिया जनेश्वर मिश्र की 13वीं पुण्यतिथि रविवार को उनके पैतृक गांव शुभनथही में मनाई गई। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी बड़ी संख्या में शुभनथही गांव और उसके आसपास के गांवों के लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किया।
विज्ञापन

छोटे लोहिया जनेश्वर मिश्र के समाजवादी विचारों की प्रासंगिकता विषयक गोष्ठी में समाजवादी नेता सनातन पांडेय ने कहा कि जनेश्वर मिश्र का मार्ग संघर्ष से सफलता की ओर जाता हैं। उन्होंने छात्र राजनीति से ही संघर्ष का रास्ता अख्तियार किया था। समाज के दबे कुचले, शोषित और पीड़ित लोगों की आवाज थे। वह संसद से सड़क तक उनके लिए संघर्ष करते रहे। आज उनके विचारों को आगे बढ़ाने की जरूरत हैं।
विज्ञापन

इस मौके पर सपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी छोटे लोहिया के विचारों को आगे बढ़ाने का कार्य कर रही है। पूर्व जिलाध्यक्ष यशपाल सिंह ने कहा कि गरीबों को उनके हक दिलाने के लिए संघर्ष का रास्ता उन्होंने अपनाया था। वह हर मुद्दे पर मुखरित होकर अपनी बात रखते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बलिया नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन संजय उपाध्याय ने कहा कि वह निर्भीकतापूर्वक अपनी बात रखते थे। उन्हें कभी इस बात की चिंता नहीं थी कि सत्ता में बैठे लोगों पर उनकी बातों का क्या असर पड़ेगा। वे जनहित में संघर्ष को तत्पर रहते थे। आज उसकी जरूरत महसूस की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed