फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   44 were found in Murali Chapra and 24 in Bairia

मुरली छपरा में 44 व बैरिया में 24 मिले संक्रमित

Sat, 24 Apr 2021 05:55 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 24 Apr 2021 05:55 PM IST
विज्ञापन
44 were found in Murali Chapra and 24 in Bairia
बैरिया। तहसील क्षेत्र के मुरली छपरा व बैरिया विकास खंड के लगभग दो दर्जन गांवों में कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। शनिवार को 68 लोगों के संक्रमित होने की रिपोर्ट आई है। जिसमें मुरली छपरा ब्लॉक क्षेत्र के 44 व बैरिया ब्लॉक क्षेत्र के 24 लोग पॉजिटिव आए हैं।
विज्ञापन

यह जानकारी देते हुए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मुरली छपरा के डॉ देव नीति सिंह ने बताया कि धतूरी टोला के 3, कर्णछपरा के 1, सोनबरसा के 3, सिताबदियारा के दो, वाजिदपुर के 3, बहुआरा के दो, सावन छपरा के एक, जमीन बढ़ी के एक व्यक्ति संक्रमित मिले हैं। इसी तरह दोकटी के 10, दलन छपरा के 8, गड़रिया के एक, जय छपरा के एक, दलजीत टोला के एक, मुरारपट्टी के दो, विशुनपुरा 3 व दलकी का एक व्यक्ति यानि कुल 44 लोग संक्रमित मिले हैं। वहीं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोटवा के डॉ प्रेम प्रकाश ने बताया कि बैरिया ब्लॉक क्षेत्र में शनिवार को आई रिपोर्ट में क्षेत्र के कुल 24 लोग संक्रमित पाए गए हैं। जिसमें चांदपुर के दो, बैरिया के तीन, श्रीनगर एक, रानीगंज चार, मानगढ़ के दो, देवकी छपरा, पांडेपुर, नौरंगा तथा शुभ नथनी में एक-एक व्यक्ति पॉजिटिव पाए गए हैं।
विज्ञापन

--------------
एसडीएम के माता-पिता भी मिले पॉजिटिव
बैरिया। बैरिया के उप जिलाधिकारी प्रशांत कुमार नायक के माता पिता भी कोरोना जांच में पॉजिटिव मिले हैं। उन्हें एसडीएम आवास में ही होम क्वारंटीन किया गया है। दोनों लोग गोरखपुर से अपने एसडीएम पुत्र से मिलने के लिए आए थे। क्योंकि चुनाव के कारण एसडीएम को छुट्टी नहीं मिल रही थी। इनका जांच कराई गई तो दोनों लोग पॉजिटिव पाए गए। इस बाबत डॉ देव नीति सिंह ने बताया जिनकी उम्र 60 वर्ष से अधिक है, अथवा 45 वर्ष से अधिक आयु के वह लोग जो गंभीर बीमारियों से ग्रसित हैं उन्हें एल 2 हॉस्पिटल बसंतपुर में भर्ती कराया जाएगा। जबकि शेष लोगों को उनके घर पहुंच कर रैपिड रिलीफ टीम होम क्वारंटीन करा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed