{"_id":"6a6a650d073d4b7b21001173","slug":"44-students-received-gold-medals-nandini-of-msc-received-the-chancellors-medal-ballia-news-c-190-1-bal1001-169777-2026-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: 44 विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक, एमएससी की नंदिनी को कुलाधिपति मेडल मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: 44 विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक, एमएससी की नंदिनी को कुलाधिपति मेडल मिला
विज्ञापन
जेएनसीयू में आयोजित अष्टम दीक्षांत समारोह में अतिथियों के साथ स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाले छात
बलिया। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय (जेएनसीयू) के अष्टम दीक्षांत समारोह में 44 विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक दिए गए। इसमें कुल 35 छात्राएं एवं 9 छात्र हैं। पदक पाकर छात्र-छात्राओं के चेहरे खिल गए। स्वर्ण पदक विजेता विद्यार्थियों में कुल 35 छात्राएं एवं 9 छात्र हैं।
एमएससी रसायन विज्ञान की छात्रा नंदिनी वर्मा को पूरे विश्वविद्यालय में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने के लिए कुलाधिपति स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया। विश्वविद्यालय परिसर की प्राचीन इतिहास, संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग (एआईएचसी एंड आर्कियोलाॅजी) की छात्रा विनीता सिंह को डॉ. काशी प्रसाद जायसवाल स्मृति स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया। दीक्षान्त समारोह के अवसर पर स्मारिका सृजन, विश्वविद्यालय की पत्रिका अन्वीक्षण (द क्वेस्ट) और 4 पुस्तकों का लोकार्पण किया गया। स्मारिका सृजन के संपादक मंडल में डॉ. संदीप यादव, डॉ. प्रमोद शंकर पांडेय, डॉ. अभिषेक मिश्र, डॉ. दिलीप कुमार मद्धेशिया, डॉ. नीरज सिंह, डॉ. छबिलाल और शशिप्रकाश हैं। अन्वीक्षण पत्रिका के संपादक डॉ. प्रमोद शंकर पाण्डेय हैं।
लोकार्पित पुस्तकों में ‘ए बंच ऑफ़ प्रिज्मेटिक थॉट्स’ डॉ. नीरज कुमार सिंह और डॉ. संजीव कुमार ने लिखी है। ‘फंडामेंटल्स ऑफ़ नीमेटोलॉजी’ के लेखक डॉ. जय प्रकाश सिंह हैं। ‘प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (एडॉप्शन एंड सस्टेनिबिलिटी)’ डॉ. रंजना मल्ल द्वारा लिखी गई है। ‘जननायक चन्द्रशेखर एवं भारतीय समाजवाद’ के लेखक डॉ. पंकज कुमार सिंह हैं।