फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   मुख्यमंत्री समग्र ग्राम योजना के गांव नहीं हो सके संतृप्त

मुख्यमंत्री समग्र ग्राम योजना के गांव नहीं हो सके संतृप्त

Mon, 15 Apr 2019 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 15 Apr 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री समग्र ग्राम योजना के गांव नहीं हो सके संतृप्त
बलिया। मुख्यमंत्री समग्र ग्राम योजना के तहत चयनित सभी 17 गांवों का कायाकल्प नहीं हो सका है। आलम यह है कि तीन गांवों में शहीद सैनिक तोरण द्वार और 12 गांवों में आंगनबाड़ी केंद्र नहीं बने हैं। इसके अलावा अन्य विकास कार्यों में शिथिलता बरती गई है जबकि वित्तीय वर्ष समाप्त हो चुका है।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने वर्ष 2018-19 में मुख्यमंत्री समग्र ग्राम विकास योजना को लागू किया। इसके लिए शासन ने जिले से विकास कार्यों से वंचित रहे गांवों की सूची मांगी थी। इसके बाद शासन स्तर पर योजना के तहत जिले के 17 गांवों का चयन किया गया। इन गांवों में 24 योजनाओं का संचालन कर प्रत्येक योजना से गांव को संतृप्त करने का प्रावधान किया गया। इसमें विकास विभाग के अलावा समाज कल्याण, प्रोबेशन, दिव्यांग जन कल्याण, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, बाल विकास एवं पुष्टाहार आदि विभागों की योजनाएं शामिल थीं। इसके लिए कुल 15 विभागों की जिम्मेदारी भी तय की गई।
विज्ञापन

इसके बाद शासन की ओर से गांवों को संतृप्त करने के लिए सूची जिला पंचायत अधिकारी कार्यालय को भेज दिया। इन गांवों को विभिन्न विभागों के माध्यम से संतृप्त करने के लिए डीपीआरओ को नोडल अधिकारी बनाया लेकिन वित्तीय साल बीत जाने के बाद भी कई गांव विभिन्न योजनाओं से वंचित रह गए। जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय के आंकड़े को देखें तो मुख्यमंत्री समग्र ग्राम विकास योजना के तहत चयनित चार शहीद सैनिक के गांवों में तोरण द्वार बनाए जाने थे लेकिन अभी तक महज एक गांव में यह कार्य हो सका है। इसके अलावा वैकल्पिक प्रकाश व्यवस्था के तहत चयनित 17 के सापेक्ष मात्र पांच गांवों ही कुल 524 सोलर लाइट लगे हैं जबकि शेष 12 गांव असंतृप्त हैं। इस योजना के तहत चयनित एक गांव में आवासहीन को आवास योजना की लौ तक नहीं पहुंच सकी है। योजना के तहत सभी गांवों में आंगनबाड़ी केंद्र बनाया जाना था लेकिन 12 गांवों में अब तक आंगनबाड़ी केंद्र नहीं बन सके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री समग्र ग्राम योजना के तहत चयनित गांवों को संतृप्त करने की जिम्मेदारी कुल 15 विभागों की थी। सभी विभागों को इस बाबत निर्देश दिया गया है। कई विभागों की योजनाएं संचालित हैं, जल्द ही सभी गांव संतृप्त हो जाएंगे।-डीएन दुबे, परियोजना निदेशक, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed