{"_id":"5cb4c5f0bdec22764d270498","slug":"41555351024-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अध्यापक भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थियों ने सीएम को भेजा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अध्यापक भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थियों ने सीएम को भेजा ज्ञापन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो सहित...
अध्यापक भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थियों ने सीएम को भेजा ज्ञापन
क्रासर:::
40 से 50 प्रतिशत अंकों के साथ शिक्षक भर्ती परिणाम लागू करने की मांग की
अमर उजाला ब्यूरो
बलिया। सूबे में 69000 सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों का प्रतिनिधिमंडल सोमवार को जिलाधिकारी से मिला और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा। इसमें अभ्यर्थियों ने उच्च न्यायालय के 29 मार्च के आदेश के क्रम में शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम 40-45 प्रतिशत अंकों पर जारी करने की मांग की ताकि कई वर्षों से शिक्षा में सहयोग कर रहे शिक्षकों के साथ न्याय हो सके।
अभ्यर्थियों ने कहा कि शिक्षक भर्ती परीक्षा की तिथि तक कोई पासिंग मार्क नहीं था। परीक्षा के अगले ही दिन सात जनवरी को अधिकारियों ने मनमानी रवैया अपनाते हुए 60-65 प्रतिशत पासिंग मार्क लगा दिया। इसके खिलाफ अभ्यथियों ने हाईकोर्ट इलाहाबाद और लखनऊ बेंच में याचिका दाखिल की। सुनवाई के बाद कोर्ट ने 40-45 प्रतिशत पासिंग मार्क पर रिजल्ट जारी करने का आदेश दिया है। कुछ लोग जो मुकदमेबाजी के नाम पर पूरे प्रदेश से चंदे की वसूली कर रहे हैं, भर्ती को फंसाने के लिए डबल बेंच जाने की तैयारी कर रहे हैं। अभ्यर्थी ने मांग की कि प्रदेश सरकार सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा का परिणाम 40-45 प्रतिशत पर जारी करके जल्द भर्ती प्रक्रिया को पूरा करें। ज्ञापन देने वालों ललित मोहन सिंह, सतीश मेहता, संतोष कुशवाहा, सूर्यप्रताप यादव, प्रदीप यादव, विजय प्रताप सिंह, श्रीभगवान प्रसाद, देवेन्द्र प्रसाद, लक्ष्मीकांत सिंह, मनोज गुप्ता, प्रभुनाथ चौहान, भारतेन्दु वर्मा, चंद्रशेखर वर्मा आदि थे।