{"_id":"5c76d407bdec22737548c48b","slug":"41551291399-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"25-25 हजार के दो इनामिया अपराधी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
25-25 हजार के दो इनामिया अपराधी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर शातिर व इनामिया अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मंगलवार को दो अलग-अलग थानों से पुलिस टीम ने 25-25 हजार के दो इनामिया अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों अपराधियों के पास पुलिस तमंचा, दो नाली बंदूक व कारतूस आदि बरामद किया। इसका खुलासा बुुधवार को अपर पुलिस अधीक्षक विजय पाल सिंह ने पुलिस लाइन के सभागार में पत्रकारों से बातचीत करते हुए किया।
एएसपी ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक हल्दी द्वारा मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त चंद्रमा व्यास यादव पुत्र स्व. भगेलु यादव निवासी नियाजीपुर दली बाबा का डेरा बक्सर बिहार को नैनीजोर से गायघाट आते समय गायघाट हरेराम बाबा के डेरा के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि चंद्रमा गैंगेस्टर एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में दर्ज मुकदमे में फरार चल रहा था, जिस पर पुलिस अधीक्षक द्वारा 25 हजार रुपये का पुरस्कार घोषित था। पुलिस ने इसके पास से एक अदद तमंचा, दो जिंदा कारतूस 315 बोर भी बरामद किया।
हल्दी पुलिस ने इस बाबत आर्म्स एक्ट का मुकदमा पंजीकृत करते हुए कार्रवाई शुरु की है। गिरफ्तार करने वाली टीम में थाना हल्दी प्रभारी सुनील सिंह के अलावा एसआई जटाशंकर चौबे, कांस्टेबल अजय कुमार यादव, दुर्गविजय यादव, दिनेश यादव, अमरदेव यादव आदि रहे। उधर, शहर कोतवाली व स्वॉट टीम ने एक 25 हजार के इनामिया अपराधी को गिरफ़तार किया और उसके पास से एक अदद दो नाली बंदूक भी बरामद किया है। एएसपी ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर प्रभारी कोतवाली शशिमौलि पांडेय व स्वॉट टीम के एसआई मंगलवार को मालगोदाम तिराहे पर घेराबंदी करके इनामिया अंबिका राम पुत्र सुदर्शन राम निवासी सहरसपाली थाना कोतवाली को गिरफ्तार किया। अंबिका थाना कोतवाली के विभिन्न मुकदमों तथा थाना सहतवार से हत्या के मामले में फरार चल रहा था। इसके उपर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था।
विज्ञापन
कोतवाली पुलिस ने आर्म्स एक्ट का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई कर रही है। टीम में कोतवाल व स्वॉट टीम के एसआई के अलावा एसआई राजकुमार सिंह प्रभारी सर्विलांस सेल, संजय सरोज स्वॉट टीम, कांस्टेबल अतुल सिंह, अनूप सिंह, अनिल पटेल, आलोक सिंह, वेद प्रकाश दुबे, शशि प्रताप सिंह, राकेश यादव, रोहित यादव आदि रहे।