फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   पशु व शराब तस्करी पर हरहाल में लगाए रोक- एसपी

पशु व शराब तस्करी पर हरहाल में लगाए रोक- एसपी

Sat, 09 Feb 2019 11:46 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 09 Feb 2019 11:46 PM IST
विज्ञापन
पशु व शराब तस्करी पर हरहाल में लगाए रोक- एसपी
बलिया। पुलिस लाइन स्थित आरडी त्रिपाठी हाल में शनिवार को पुलिस अधीक्षक देवेंद्र नाथ की अध्यक्षता में क्राइम मीटिंग हुई। जिसमें समस्त सीओ सहित सभी थानाध्यक्ष उपस्थित रहे। एसपी ने कहा कि लोक सभा चुनाव काफी नजदीक आ गया है। जिसके लिए गैर प्रांतों से अवैध रूप से शराब लाकर स्टोर किया जाएगा और चुनाव के समय मतदाताओं में वितरित किया जा सकता है। इसके अलावा बिहार शराब भेजकर अधिक दामों पर बेचने का सिलसिला जारी है। जिसके विरुद्ध आप लोगों द्वारा कार्रवाई भी की जा रही है। लेकिन इस पर पूरी तरह अंकुश लगाने की आवश्यकता है। इसके साथ लोस चुनाव की तैयारी भी अभी से करने को कहा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जनपद में पशु तस्करी पर रोक लगाना तथा कानून व्यवस्था सुदृढ़ करना नितांत आवश्यक है। इसके साथ ही अपराध व अपराधियों पर हरहाल में अंकुश लगाना तथा आने वाले त्योहारों को शांति ढंग से संपन्न कराना पहली प्राथमिकता है। इस मौके पर एएसपी विजय पाल सिंह, एएसपी/ बैरिया सीओ उमेश कुमार, सीओ सिटी एके सिंह, सीओ सदर अवधेश कुमार चौधरी, बांसडीह सीओ अशोक सिंह, रसड़ा सीओ केपी सिंह, सिकंदरपुर सीओ समेत समस्त थानाध्यक्ष मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed