फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   अष्टमी पर पूजी गई महागौरी, श्रद्घालुओं ने लगाए जयकारे

अष्टमी पर पूजी गई महागौरी, श्रद्घालुओं ने लगाए जयकारे

Thu, 18 Oct 2018 12:14 AM IST
Updated Thu, 18 Oct 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
अष्टमी पर पूजी गई महागौरी, श्रद्घालुओं ने लगाए जयकारे
बलिया। शारदीय नवरात्र अष्टमी तिथि बुधवार के दिन मां के भक्तों ने महागौरी देवी का पूजन-अर्चन किया तथा देवी मंदिरों में दर्शन एवं मत्था टेक परिवार की सुख-समृद्घि की कामना की। नगर से सटे ब्रह्माइन गांव स्थित ब्राह्मणी देवी, शंकरपुर स्थित शांकरी भवानी, कोरंटाडीह स्थित मंगला भवानी मंदिर व कपूरी स्थित कपिलेश्वरी भवानी मंदिर पर भोर से ही भक्तों का तांता लग गया।
विज्ञापन

शारदीय नवरात्र के अष्टमी के दिन जनपद के देवी मंदिरों तथा घरों में ब्रह्ममुहूर्त से ही घंटा-घडियाल और शंख की ध्वनि गूंजने लगी। वहीं मां के जयकारे से पूरा वातावरण देवीमय हो गया है। नगर के जापलिनगंज दुर्गा मंदिर, गुदरी बाजार दुर्गा मंदिर, ब्रह्माइन स्थित ब्राह्मणी देवी, शंकरपुर स्थित शांकरी भवानी, कपूरी स्थित कपिलेश्वरी भवानी पर भोर से ही भक्तों का तांता लग गया। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्र के उचेड़ा स्थित चंडी भवानी, सोनाडीह स्थित भागेश्वरी-परमेश्वरी, सुरही स्थित नवदुर्गा व काली मंदिर, कोरंटाडीह स्थित मंगला भवानी आदि मंदिरों पर भोर से ही भक्तों का रेला लगा रहा। मां के भक्तों ने अपने घरों में मां महागौरी का पूजन-अर्चन कर परिवार के मंगलमय की कामना की। सुरक्षा के मद्देनजर ब्राह्मणी मंदिर, शांकरी देवी मंदिर, कपिलेश्वरी भवानी, मंगला भवानी, उचेड़ा स्थित चंडी देवी मंदिर के साथ ही अन्य प्रमुख देवी मंदिरों पर पुलिस मुस्तैद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed