फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   रेगुलेटर के रिसाव से 300 एकड़ की फसल डूबी, ग्रामीण दहशत में

रेगुलेटर के रिसाव से 300 एकड़ की फसल डूबी, ग्रामीण दहशत में

Fri, 14 Sep 2018 12:29 AM IST
Updated Fri, 14 Sep 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
रेगुलेटर के रिसाव से 300 एकड़ की फसल डूबी, ग्रामीण दहशत में
जयप्रकाशनगर (बलिया)। क्षेत्र में गंगा नदी के जलस्तर में वृद्धि होने से कोड़रहा नौबरार का एक पूरवा बाढ़ की जद में आ गया है। गंगा के जलस्तर का दबाव बढ़ने से बैरिया संसार टोला बांध पर बाबू के डेरा गांव के सामने रेगुलेटर से रिसाव होने से पानी से करीब 300 एकड़ की फसल डूब गई है। इसको लेकर आसपास के गांवों के ग्रामीण दहशत में हैं।
विज्ञापन

गंगा नदी का दबाव बंधे पर न हो इसके लिए बाढ़ विभाग द्वारा एक चार गेट वाला रेगुलेटर का निर्माण कराया गया है। लेकिन इस रेगुलेटर के मरम्मत हुए कई वर्ष हो चले हैं जिससे रेगुलेटर के चारो गेट पूर्ण रूप से बंद नहीं हो पा रहे हैं। इसके चलते गंगा का जलस्तर बढ़ते ही रेगुलेटर से रिसाव शुरू हो गया। लगातार हो रहे पानी के रिसाव से बंधे के भीतर के किसानों के करीब 300 एकड़ फसल डूब चुकी है और बर्बाद होने के कगार पर पहुंच गई है। वैसे उस स्थान पर दिन-रात नजर रखी जा रही है, फिर भी लोग भयभीत हैं। हर दिन उसकी स्थिति को देखने गांव से भी सैकड़ों लोग पहुंच रहे हैं। क्षेत्र की ग्राम प्रधान रूबी सिंह, दशरथ यादव, शामू ठाकुर, संजय सिंह, राजदेव सिंह आदि का कहना है कि यह स्थिति करीब चार वर्षों से हो रही है और इस बाबत कई बार शिकायतें भी की जा चुकी हैं। लेकिन बाढ़ विभाग की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed