{"_id":"5afb15784f1c1b195e8b4b73","slug":"41526404472-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्मचारियों व परिजनों हुई मारपीट, पीड़ित महिला समेत दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्मचारियों व परिजनों हुई मारपीट, पीड़ित महिला समेत दो घायल
Updated Tue, 15 May 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। जिला महिला अस्पताल में मंगलवार को फिर हंगामा हो गया। आरोप है कि एक गर्भवती महिला की खून की जांच नहीं होने पर कर्मचारियों से परिवार वालों का विवाद हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाबुझाकर शांत कराया। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार्यवाई शुरू कर दी है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के मुहम्मदपुर दियारा निवासी रानी देवी (25) पत्नी विजय यादव को प्रसव पीड़ा होने पर परिजनों ने महिला अस्पताल में दिखाया, जहां ओपीडी में डॉ प्रियंका राय ने मरीज को देख अल्ट्रासाउंड और ब्लड जांच के लिए लिखा, जिसके बाद परिजनों ने बाहर से अल्ट्रासाउंड कराकर डॉक्टर को दिखाया और मरीज को लेकर अस्पताल स्थित पैथोलॉजी में पहुंचे, जहां उपस्थित कर्मचारियों ने समय अधिक हो जाने की बात कह जांच करने से मना कर दिया। इस पर परिजन भड़क गए और दोनों के बीच कहासुनी होने लगी। मामला इतना तूल पकड़ा कि कर्मचारियों व परिजनों में जमकर मारपीट हुई। जिसमें एक पक्ष के गर्भवती का देवर शिवकुमार (25) और ननद सुमन देवी (32) घायल हो गई। सूचना मिलते ही शहर कोतवाल शशिमौलि पांडेय हमराहियों के साथ मौके पर पहुंच गए और परिजनों को समझा-बुझाकर शांत कराया। इस मामले में पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच कर कार्रवाई में जुट गई। जिला महिला अस्पताल की सीएमएस सुमिता सिन्हा ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है, इसमें जो भी कर्मचारी दोषी पाया जाएगा। उसके विरुद्घ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
पैसा मांगने व भर्ती नहीं लेने का परिजनों ने लगाया आरोप
बलिया। कोतवाली क्षेत्र के मुहम्मदपुर निवासी शिवजी यादव ने अस्पताल के कर्मचारियों पर पैसा मांगने का आरोप लगाते हुए कहा कि मै अपने बहू कंचन यादव को प्रसव पीड़ा के कारण महिला अस्पताल लाया, जहां अस्पताल में तैनात कर्मचारी सुई लगाने के लिए पैसा मांग रहे थे। बहू प्रसव पीड़ा से परेशान थी। जिसे अस्पताल में भर्ती तक नहीं किया गया। अंत में मजबूरेहोकर महिला को प्राइवेट अस्पताल में ले जाना पड़ा।