{"_id":"5af1ea1f4f1c1b56098b8d24","slug":"41525803551-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नासमझ है प्रदेश के सीएम योगी: धमेंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नासमझ है प्रदेश के सीएम योगी: धमेंद्र
Updated Tue, 08 May 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। मोदी ने ठगने के मामले में न तो गंगा मां को छोड़ा और न ही नौजवानों को। नोटबंदी और जीएसटी से व्यापारियों को भी नहीं छोड़ा। मुख्यमंत्री योगी को समस्या सुलझाने की समझ बिल्कुल नहीं है। अगर इन्हें चुनाव से पहले मुख्यमंत्री के रूप में पेश किया गया होता तो प्रदेश में भाजपा की सरकार कभी नहीं बनती। 2014 में जिस रास्ते देश में भाजपा आई थी, उसी रास्ते 2019 में जनता विदाई कर देगी। यह बातें बदायूं के सांसद धमेंद्र सिंह यादव ने मंगलवार को बतौर मुख्य अतिथि के रूप में कुंवर सिंह पीजी कालेज में आयोजित छात्रसंघ के उद्घाटन समारोह में कहीं।
यादव ने मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री ने कहा था कि हमें गंगा मां ने बुलाया है, लेकिन आज गंगा मां आंसू बहा रही हैं। मोदी ने ठगने के मामले में न तो गंगा मां को छोड़ा और न ही नौजवानों व छात्रों को। यहां तक कि जिन व्यापारियों ने एकजुटता के साथ भाजपा की सरकार बनाई, उन्हें भी नोटबंदी व जीएसटी लगाकर नहीं बख्शा। केंद्र सरकार नौजवानों को नौकरी का झूठा वादा कर सत्ता में काबिज हुई। नौकरी तो नौजवानों को नहीं दी, लेकिन पकौड़े बेचने के लिए नौजवानों को जरूर कहा। 2019 में गंगा-यमुना के इस मैदान से पूरे देश में अलख जगेगी। जिसकी शुरूआत यहां के बेरोजगार नौजवान व छात्र करेंगे। मुख्यमंत्री पर प्रहार करते हुए यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री प्रदेश में फर्जी एनकाउंटर कराकर लोगों के अंदर भय व्याप्त कर रहे हैं। इसमें दो दर्जन से अधिक एनकाउंटर फर्जी पाए गए हैं। मुख्यमंत्री के पास सत्ता चलाने का कोई सूझबूझ नहीं है। केंद्र व प्रदेश की सरकार को जनता जान चुकी है। जिसकी शुरूआत मुख्यमंत्री व डिप्टी सीएम के गढ़ गोरखपुर व फूलपुर से हो चुकी है। इस कारवां को कैराना व नुरपुर आगे बढ़ाने का काम करेगा। देश व प्रदेश में किसानों व छात्रों का उत्पीड़न किया जा रहा है। जिससे मजबूर होकर किसान व छात्र आत्महत्या कर रहे हैं। लेकिन भाजपा सरकार के कानों पर जूं तक नहीं रेंग रही। उन्होंने बेरोजगार नौजवान व छात्रों से 2019 के चुनाव में देश व प्रदेश में अमनचैन स्थापित करने के लिए भाजपा को जड़ से उखाड़ फेंकने का आह्वान किया। इसके पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष नितेश कुमार यादव, महामंत्री मिथिलेश खरवार आदि ने मुख्य अतिथि को 25 किग्रा का माला पहनाकर स्वागत किया। वहीं समारोह में आए सभी अतिथियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इस मौके पर नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी, राज्यसभा सांसद नीरज शेखर, पूर्व विधायक जयप्रकाश अंचल, पूर्व विधायक सनातन पांडेय, पूर्व विधायक सुभाष यादव, पूर्व विधायक व जिलाध्यक्ष संग्राम सिंह यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष सुधीर पासवान, प्राचार्य डा. सत्यप्रकाश सिंह, कांग्रेस जिलाध्यक्ष सच्चिदानंद तिवारी, शिवजी त्यागी आदि मौजूद रहे। संचालन जैनेंद्र कुमार पांडेय उर्फ मिंटू ने किया।