फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   झूठ और फरेब पर चल रही प्रदेश सरकार

झूठ और फरेब पर चल रही प्रदेश सरकार

Fri, 30 Mar 2018 11:15 PM IST
Updated Fri, 30 Mar 2018 11:15 PM IST
विज्ञापन
झूठ और फरेब पर चल रही प्रदेश सरकार
बांसडीह। नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी ने कहा है कि देश और प्रदेश की सरकार झूठ और फरेब पर चल रही है। इनकी कथनी और करनी में अंतर है। जनता से किये वादों पर अमल नहीं हो रहा और कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। वह शुक्रवार को बांसडीह में कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उन्हें 51 किलो का माला पहनाकर स्वागत किया।
विज्ञापन

रामगोविंद ने कहा कि सरकार सीबीआई का धौंस दिखाकर विपक्ष के नेताओं को डरा रही। आज समाजवाद, पूंजीवाद को टक्कर दे रही है। यह सरकार पूंजीपतियों की है। एक तरफ किसान अगर घर बनाने के लिए रजिस्ट्री कराये तो उसको पैसा देना पड़ रहा है। यूपी कोका बिल से आम जनता को डराने का काम किया जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कार्यकर्ताओं को आह्वान किया कि वह 2019 की तैयारी में जुटें। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार में सुप्रीम कोर्ट के जज जनता से न्याय मांग रहे है। आज भी जस्टिस चेलमेस्वर ने अखबारों के माध्यम से अपनी बात कही है। बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष यशपाल सिंह, रविन्द्र सिंह, अवध किशोर सिंह, राणा प्रताप सिंह, गजेंद्र सिंह, छितेश्वर सिंह, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अशोक यादव ,अरविन्द गाँधी, हीरा लाल वर्मा, नन्दलाल यादव, राकेश तिवारी छोटे आदि रहे। अध्यक्षता हरेंद्र सिंह व संचालन रविन्द्र सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed