{"_id":"5ab685734f1c1bec3f8b4c28","slug":"41521911155-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दियारा विवाद के समाधान को जल्द होगी आला अफसरों की बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दियारा विवाद के समाधान को जल्द होगी आला अफसरों की बैठक
Updated Sat, 24 Mar 2018 10:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। जनपद में हर साल होने वाले दियरा विवाद को लेकर जिला प्रशासन ने संज्ञान में लिया है। इसके समाधान को लेकर जल्द ही सीमावर्ती प्रांत के जनपदों के आला अफसरों के साथ जिलाधिकारी बैठक करेंगे।
कुछ दिनों पहले ही नरहीं दियारे में फसल कटाई के दौरान बिहार के गांव के लोगों की ओर से फायरिंग करने की घटना हुई थी और नरहीं के किसानों ने काट कर रखे फसलों के लूट ले जाने का आरोप भी लगाया था। बताया जाता है कि पिछले कई दशकों से जनपद के दियारों में फसल कटाई के दौरान यूपी व बिहार के किसानों के बीच संघर्ष होता रहा है। खासकर दो स्थानों हांसनगर दियारा व नरहीं के उमरपुर दियारा में फसल कटाई के दौरान विवाद होता है। पूर्व में भी इस तरह के विवाद को देखते हुए कई बार बलिया में छपरा सारण व कोरंटाडीह में बक्सर (बिहार) के जिलाधिकारी व अन्य आला अफसरों के बीच बैठकें होती रही हैं और दियारे में शांति बनाए रखने का निर्णय लिया जाता है। लेकिन कुछ दिनों पहले एक बार फिर नरहीं दियारे में हुई फायरिंग को जिला प्रशासन ने गंभीरता से लिया है। जिलाधिकारी भवानी सिंह खगरौत की मानें तो दियारा क्षेत्र में होने वाले विवाद के मद्देनजर जल्द ही बिहार प्रांत के सीमावर्ती जनपदों के आला अफसरों के साथ बैठक की जाएगी और इस तरह की समस्याओं के स्थायी समाधान कराने का प्रयास किया जाएगा। डीएम ने यह भी बताया कि कानून को हाथ में लेने वालों के साथ सख्ती से निपटने के लिए रणनीति बनाई जाएगी। इसके लिए पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की एक टीम भी बनेगी, जो ऐसी गतिविधियों पर नजर रखते हुए उचित कार्रवाई करेगी।