{"_id":"5ab685694f1c1b71778b7407","slug":"41521911145-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परीक्षकों की कमी से जूझ रहा मूल्यांकन केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परीक्षकों की कमी से जूझ रहा मूल्यांकन केंद्र
Updated Sat, 24 Mar 2018 10:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। शिक्षक आंदोलन के बीच जिले के चार मूल्यांकन केंद्रों पर कापियों के जांचने का काम शुरू तो हुआ है, लेकिन अभी केंद्रों पर परीक्षकों की काफी कमी है। इसके चलते मूल्यांकन केंद्रों के उप नियंत्रक काफी परेशान हैं और उन्होंने परीक्षकों से मूल्यांकन केंद्रों पर उपस्थित होने को कहा है।
जिले में बोर्ड परीक्षा की कापियों को जांचने के लिए चार मूल्यांकन केंद्र बनाए गए हैं। जिले में अलग-अलग विषयों की कुल नौ लाख 579 कापियां जांचने को पहुंची हैं। इसमें जीआईसी पर दो लाख 45 हजार 465, कुंवर सिंह इंटर कॉलेज केंद्र पर दो लाख 16 हजार, जीजीआईसी केंद्र पर दो लाख 31 हजार 360 व टाउन इंटर कॉलेज केंद्र पर दो लाख सात हजार 654 कापियां पहुंची हैं। इसके लिए कुल दो हजार 558 परीक्षक व 281 प्रधान परीक्षक नियुक्त किए गए हैं। लेकिन शुरुआती चार दिनों तक शिक्षकों के आंदोलन के चलते मूल्यांकन का काम नहीं हो सका।
वर्तमान में भी माध्यमिक शिक्षक संघ के शिक्षक तो मूल्यांकन कर रहे हैं लेकिन वित्तविहीन माध्यमिक शिक्षक अभी भी पूरी तरह मूल्यांकन कार्य को नहीं कर रहे हैं। इसके चलते मूल्यांकन का काम गति नहीं पकड़ पा रहा है। जीआईसी के प्रधानाचार्य व मूल्यांकन केंद्र के उप नियंत्रक राकेश कुमार पांडेय ने बताया कि केंद्र पर इंटर के हिंदी, भौतिक विज्ञान, नागरिक शास्त्र, गृह विज्ञान, कला, अंग्रेजी व गणित की उत्तर पुस्तिकाओं के सापेक्ष परीक्षकों की उपस्थिति काफी कम है। उन्होंने परीक्षकों से मूल्यांकन केंद्र पर उपस्थित होने को कहा है। उधर, टाउन इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य व मूल्यांकन केंद्र के उप नियंत्रक अशोक कुमार श्रीवास्तव व पर्यवेक्षक अलका पांडेय ने भी बताया कि परीक्षकों की कमी के कारण मूल्यांकन कार्य गति नहीं पकड़ पा रहा है। उन्होंने परीक्षकों से मूल्यांकन केंद्र पर उपस्थित होने को कहा है।