{"_id":"5a9c3a6b4f1c1b28428b8837","slug":"41520188011-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक पखवाड़ा बीतने के बाद भी अस्पताल के खिलाफ नहीं हुई कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक पखवाड़ा बीतने के बाद भी अस्पताल के खिलाफ नहीं हुई कार्रवाई
Updated Mon, 05 Mar 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भीमपुरा। क्षेत्र में 11 फरवरी को स्वास्थ्य विभाग के सचल दस्ते द्वारा छापेमारी कर एक निजी अस्पताल से 11 एक्सपाइरी दवाओं को जब्त कर लिया गया था, साथ ही हॉस्पिटल बिना डिग्री होल्डर डॉक्टर के संचालित हो रहा था। सचल दस्ते टीम के डा प्रशान्त कुमार ने पांच दिन के अंदर आख्या रिपोर्ट सीएमओ को सौंप कर अस्पताल के संचालक के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया था, लेकिन एक पखवाड़ा बीतने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है।
सीएमओ के निर्देश पर 11 फरवरी को गठित नगरा ब्लाक स्तरीय सचल दस्ते ने क्षेत्र के रतनपुर कीड़ीहरापुर स्थित मैक्स हॉस्पिटल पर छापेमारी की । छापेमारी में सचल दल के सदस्यों को कई आपत्तिजनक चीजें मिली। 11 दवाएं एक्सपायरी मिली, जिसमें अधिकतर दवाएं ऐसी थी। इसमें ऑक्सिटोन, एचआईवी किट, सिफलिस आदि दवाएं मौजूद रही। टीम ने सभी दवाओं को सील कर जांच के लिए लेते गए। टीम का नेतृत्व कर रहे डॉ प्रशांत कुमार ने बताया था कि हॉस्पिटल पर छापेमारी के दौरान बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित दवाएं मिली, साथ ही 11 दवाएं एक्सपायरी पाई गई। जिसे किसी भी मरीज को देने पर मौत हो सकती है। उन्होंने बताया कि इस हॉस्पिटल में कोई डिग्रीधारक डॉक्टर या हॉस्पिटल के आवश्यक कागजात संचालक द्वारा प्रस्तुत नहीं किया गया। इस संबंध में डॉ प्रशांत कुमार ने बताया कि आख्या रिपोर्ट जिला चिकित्साधिकारी को सौंप दिया गया है। उन्हीं के स्तर के कार्यवाही होनी है। नगरा प्रभारी चिकित्साधिकारी एसके गुप्ता ने बताया कि क़ानूनी कार्रवाई के लिए मुझे कोई आदेश नहीं मिला है। मुझसे केवल आख्या रिपोर्ट मांगी गई थी। जिसे भेज दिया गया है।
कोट
संबंधित छापेमारी में नगरा पीएचसी के चिकित्साधिकारी को निजी अस्पताल पर मुकदमा दर्ज करने के लिए कह दिया गया है।
एसपी राय, मुख्य चिकित्साधिकारी